असम में बारिश का कहर, डूबा काजीरंगा पार्क का 70% हिस्सा

Published : Jul 14, 2019, 12:24 PM IST
असम में बारिश का कहर, डूबा काजीरंगा पार्क का 70% हिस्सा

सार

असम में बारिश ने भयानक रूप धारण कर लिया है। बाढ़ की चेतावनी मिलने के बाद काजीरंगा नेशनल पार्क में रह रहे जानवरों को दूसरी जगह पहुंचा दिया गया है। वहीं प्रशासन ने इन जानवरों को शिकारियों से बचाने के लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को पूरी तरह सतर्क रहने की चेतावनी दी है। 

काजीरंगा: असम में लगातार हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ के कारन काजीरंगा नेशनल पार्क का 70% हिस्सा डूब चूका है। इसे देखते हुए फारेस्ट ऑफिसर्स की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई और उन्हें लगातार पूरे हालात पर नजर रखने को कहा गया है। 

 

बता दें कि काजीरंगा में एक सींघ वाले गेंडे और कई जानवर रहते हैं। सभी को बाढ़ से बचाने के लिए दूसरी जगह पर ले जाया जा रहा है। इसे लेकर नेशनल हाईवे 37 पर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी जानवरों को इसी रास्ते से दूसरी जगह ले जाय जा रहा है। ऐसे में शिकारियों से जानवरों को बचाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। 


वहीं अभी तक असम में कई जगह बाढ़ को लेकर लगाए गए कैंप में कई लोगों को बचाकर सुरक्षित जगह  तक पहुंचाया गया है। वहीं बचाव कार्य अभी भी जारी है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत आने वाले हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप! जानें कब
DRDO का 'अन्वेष' लॉन्च, ISRO ने एक साथ 16 पेलोड स्पेस में भेजे