कन्याकुमारी में अमित शाह ने सुचिंद्रम मंदिर के किए दर्शन, डोर टू डोर कैंपेन के साथ किया रोड शो भी

Published : Mar 07, 2021, 07:31 AM ISTUpdated : Mar 07, 2021, 02:26 PM IST
कन्याकुमारी में अमित शाह ने सुचिंद्रम मंदिर के किए दर्शन, डोर टू डोर कैंपेन के साथ किया रोड शो भी

सार

पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। पार्टियां आज से चुनावी रैलियां संबोधित करेंगी। इसकी शुरुआत बीजेपी से हो रही है। पश्चिम बंगाल समेत चार अन्य राज्यों में चुनावी की तैयारियों में बीजेपी जुट गई है। वो यहां पर भी भगवा लहराने की पूरी कोशिश में है।

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। पार्टियां आज से चुनावी रैलियां संबोधित करेंगी। इसकी शुरुआत बीजेपी से हो रही है। पश्चिम बंगाल समेत चार अन्य राज्यों में चुनावी की तैयारियों में बीजेपी जुट गई है। वो यहां पर भी भगवा लहराने की पूरी कोशिश में है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु और केरल में चुनाव प्रचार के लिए रविवार को जाने वाले हैं। इन दोनों राज्यों भले ही चुनाव हो रहे हैं, लेकिन यहां बीजेपी की कोई खास पकड़ नहीं है। हालांकि, बीजेपी की कोशिश है कि वो यहां पर पकड़ बना ले। इसी सिलसिले में शाह रविवार को यहां दौरा करने जाएंगे। वो कन्याकुमार पहुंच चुके हैं और वहां पहुंच उन्होंने सुचिंद्रम मंदिर में पहुंच पूजा-पाठ किया। चुनाव के लिए भगवान से मांगी दुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत कन्याकुमारी से की

गृह मंत्री शाह रविवार के कार्यक्रम की शुरुआत कन्याकुमारी से की। कन्याकुमारी में भी एक चुनावी रैली को संबोधित किया। अमित शाह अपनी यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से की, जहां वह सुबह सवा 10 बजे के करीब सुचिंद्रम मंदिर गए, फिर वो अपने डोर टू डोर अभियान 'विजय संकल्प महासंपर्क' अभियान के तहत कन्याकुमारी के सुचिंद्रम टाउन गए।

 

अमित शाह ने दिखाया विक्ट्री का सिंबल

डोर टू डोर अभियान के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने दिखाया विक्ट्री का सिंबल:-

 

रोड शो करेंगे शाह 

सुचिंद्रम टाउन में कुछ देर रहने के बाद अमित शाह सवा 11 बजे एक रोड शो किया। गृह मंत्री शाह रोड शो के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे कन्याकुमारी में उडुप्पी होटल में कार्यकर्ता सभा में शामिल होंगे। कार्यकर्ता सभा में शामिल होने के बाद अमित शाह केरल के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

शाम साढ़े 4 बजे अमित शाह केरल के त्रिवेंद्रपुरम में श्री रामकृष्ण मठ जाएंगे। इसके बाद वो त्रिवेंद्रपुरम में ही शाम 6 बजे पार्टी की केरल विजय यात्रा में हिस्सा लेंगे। अमित शाह यहां शणकुमुखम बीच पर भाषण भी देंगे। शाह अपनी यात्रा के दौरान त्रिवेंद्रपुरम में बीजेपी की विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो वापस दिल्ली लौट आएंगे। हालांकि, वापसी से पहले वह पार्टी के नेताओं से केरल में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

'181 सांसद चाहिए, बचे सिर्फ 171!' Delimitation Bill पर कांग्रेस के सामने कैसी चुनौती?
Nagpur CJP Press Conference: मोदी चालीसा क्यों पढ़ी? वोट चोरी और चुनाव आयोग पर अभिजीत दीपके ने क्या कहा?