असम में कांग्रेस ने लगाई वादों की झड़ी: महिलाओं को रोजगार में 50% आरक्षण, 200 यूनिट बिजली FREE

Published : Mar 04, 2021, 05:29 PM ISTUpdated : Mar 04, 2021, 05:45 PM IST
असम में कांग्रेस ने लगाई वादों की झड़ी: महिलाओं को रोजगार में 50% आरक्षण, 200 यूनिट बिजली FREE

सार

असम में 3 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले कांग्रेस ने महिलाओं को रोजगार में आरक्षण, 200 यूनिट फ्री बिजली समेत तमाम बड़े वादे किए हैं। कांग्रेस ने महिलाओं को रोजगार में 50% आरक्षण देने का वादा किया है।

नई दिल्ली. असम में 3 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले कांग्रेस ने महिलाओं को रोजगार में आरक्षण, 200 यूनिट फ्री बिजली समेत तमाम बड़े वादे किए हैं। कांग्रेस ने महिलाओं को रोजगार में 50% आरक्षण देने का वादा किया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सुष्मिता देव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। कांग्रेस का कहना है कि यह असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  हालांकि, पार्टी ने अभी घोषणापत्र जारी नहीं किया है। 

कांग्रेस के मुताबिक, पार्टी अगर सत्ता में आती है, तो रोजगार सृजन विभाग भी बनाया जाएगा। इतना ही नहीं कांग्रेस ने 5 गारंटी अभियान भी लॉन्च किया है। इसी के साथ बेरोजगार युवाओं के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए एक वेबसाइट भी लॉन्च की गई है। 

कांग्रेस ने किए ये बड़े वादे
इससे पहले प्रियंका गांधी ने दो दिन पहले असम का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने पांच गारंटी अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने वादा किया था कि कांग्रेस की राज्य में सरकार आई तो....

- गृहिणी सम्मान के तौर पर महिलाओं को दो हजार रु हर महीने देने का वादा किया है। 
- इसके अलावा चाय बागान श्रमिकों की मजदूरी बढ़ा कर 365 रु करने का वादा किया है। 
- सभी परिवारों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।
-  संशोधित नागरिकता कानून को खारिज करने का नया कानून लाया जाएगा।
-  अगले पांच वर्षों में युवाओं को करीब पांच लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।

2 मई को आएंगे नतीजे
126 सीटों वाले असम में 27 मार्च से 3 चरणों में चुनाव होना है। 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, नतीजे 2 मई को आएंगे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बिजनेसमैन ने बीवी-बच्चों समेत कार में लगाई आग, चौंका देगी मौत को गले लगाने की वजह
Viral Video: बेंगलुरु में महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा, सरेआम कैब ड्राइवर को पीटा, पुलिस के सामने भी देती रहीं गालियां