हरियाणा में कैसा है चुनावी परिणाम, जिसे देख अमित शाह ने सीएम खट्टर को दिल्ली बुलाया

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझान आना शुरू हो गए हैं। जिसे देख कर भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने अपना ग्रेटर नोएडा का दौरा रद्द कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पार्टी आलाकमान ने दिल्ली बुला लिया है। बता दें कि अमित शाह को गुरुवार को आईटीबीपी से जुड़े एक कार्यक्रम शामिल होने जाना था। खबरों के मुताबिक शाह दोपहर 2 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ खबर मिली है कि सोनिया गांधी ने भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पोन पर बात की है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 24, 2019 6:21 AM IST

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझान आना शुरू हो गए हैं। जिसे देख कर भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने अपना ग्रेटर नोएडा का दौरा रद्द कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पार्टी आलाकमान ने दिल्ली बुला लिया है। बता दें कि अमित शाह को गुरुवार को आईटीबीपी से जुड़े एक कार्यक्रम शामिल होने जाना था। खबरों के मुताबिक शाह दोपहर 2 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ खबर मिली है कि सोनिया गांधी ने भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पोन पर बात की है।

कांग्रेस ने की दुष्यंत से बात
हरियाणा विधानसबा की सभी 90 सीटों के रुझान मिल चुके हैं। जिसमें खबर लिखे जाने तक भाजपा 37, कांग्रेस 33, जेजेपी 10 सीटों और अन्य 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस ने जेजेपी के दुष्यंत चौटाला से बात की है। वहीं भाजपा ने प्रकाश सिंह बादल को दुष्यंत चौटाला से बात करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

हरियाणा में 8.13% कम वोटिंग हुआ
हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर सोमवार को 68.47% मतदान हुआ। 2014 में 76.6% मतदान हुआ था। मतदान के लिए 19578 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। 90 में से 73 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं, जबकि अन्य 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। हरियाणा में लगभग 1 करोड़ 83 लाख मतदाताओं ने अपने अधिकार का उपयोग किया। 1169 उम्मीदवारों की विधानसभा चुनाव 2019 में किस्मत आजमाई थी। 9% महिला उम्मीदवार हैं। 2014 में भी 9% महिला उम्मीदवार थीं। हरियाणा में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। जबकि इनेलो और जेजेपी भी चुनावी मैदान में है।

हरियाणा में 2014 के परिणाम
2014 में हरियाणा में भाजपा को 47 (33.3%), आईएनएलडी (इंडियन नेशनल लोकदल) को 19 (24.2%), कांग्रेस 15 (20.7%), एचजेसीबीएल (हरियाणा जनहित कांग्रेस) को 2 (3.6%), आईएनडी को 5 (10.6%) और अन्य को 2 (7.6%) वोट मिले थे।

(हाई प्रोफाइल सीटों पर हार-जीत, नेताओं का बैकग्राउंड, नतीजों का एनालिसिस और चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें)

 

Share this article
click me!