बहस के दौरान गुस्से में फाड़ा नक्शा, सुनवाई खत्म हुई तो कंधे पर हाथ रख कोर्ट से निकले दोनों वकील

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में 40 दिनों तक लंबी बहस चली। दोनों पक्ष के वकीलों ने अपने-अपने तर्क रखे। नौबत यहां तक आ गई कि हिंदू महासभा के पक्ष रख रहे वकील ने एक नक्शा पेश किया, जिसे देख मुस्लिम पक्ष रख रहे वकील राजीव धवन भड़क गए और वहीं पर नक्शा फाड़ दिया।   

Asianet News Hindi | Published : Oct 17, 2019 8:58 AM IST / Updated: Feb 05 2022, 03:26 PM IST

नई दिल्ली. अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में 40 दिनों तक लंबी बहस चली। दोनों पक्ष के वकीलों ने अपने-अपने तर्क रखे। नौबत यहां तक आ गई कि हिंदू महासभा के पक्ष रख रहे वकील ने एक नक्शा पेश किया, जिसे देख मुस्लिम पक्ष रख रहे वकील राजीव धवन भड़क गए और वहीं पर नक्शा फाड़ दिया। लेकिन इन सबके बीच 16 अक्टूबर को शाम 4 बजे बहस पूरी हुई। अब 23 दिनों के अंदर फैसला आने की उम्मीद है।  

जब कोर्ट रूम से बाहर निकले दोनों वकील
16 अक्टूबर को शाम 4 बजे कोर्ट की सुनवाई पूरी हुई। इसके बाद दोनों वकील कोर्ट रूम से बाहर निकले। लेकिन उनके बाहर निकलने का अंदाज अलग था। वे एक-दूसरे की पीठ पर हाथ रखकर बाहर निकले। उनके साथ जूनियर्स की टीम भी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्किंग में पहुंचकर के परासरण, राजीव धवन का इंतजार करने लगे। थोडी देर में राजीव धवन वहां पहुंचे और दोनों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और वहां से चले गए।

Latest Videos

जब फाड़ दिया था नक्शा

हिंदू महासभा के वकील विकास सिंह ने किशोर कुणाल की किताब 'अयोध्या रिविजिटेड' के नक्शे को दूसरे दस्तावेजों के साथ रखकर अपनी बात कह रहे थे। तभी मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने इसपर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि किताब रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं है। इतना कहते ही राजीव धवन ने उस नक्शे को फाड़ दिया और उसके पांच टुकड़े कर दिए। 

Share this article
click me!

Latest Videos

अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला