azadi ka amrit mahotsav: 26 जनवरी तक 100 स्मार्ट सिटीज में साइकिलिंग चैलेंज, जानिए क्या है ये आइडिया

आजादी का अमृत महोत्सव(Azadi Ka Amrit Mahotsav) समारोह के तहत 1 से 26 जनवरी 2022 के दौरान आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MOHU) का स्मार्ट सिटी मिशन ’फ्रीडम 2 वॉक एंड साइकल चैलेंज फॉर सिटी लीडर्स’, और ’इंटर-सिटी फ्रीडम 2 वॉक एंड साइकिल चैलेंज फॉर सिटिजन्स’ नाम से दो अद्वितीय राष्ट्रीय स्तर साइकिलिंग चैलेंज कर रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 1, 2022 6:38 AM IST / Updated: Jan 01 2022, 12:09 PM IST

नई दिल्ली. आजादी का अमृत महोत्सव(Azadi Ka Amrit Mahotsav) समारोह के तहत 1 से 26 जनवरी 2022 के दौरान आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MOHU) का स्मार्ट सिटी मिशन ’फ्रीडम 2 वॉक एंड साइकल चैलेंज फॉर सिटी लीडर्स’, और ’इंटर-सिटी फ्रीडम 2 वॉक एंड साइकिल चैलेंज फॉर सिटिजन्स’ नाम से दो अद्वितीय राष्ट्रीय स्तर साइकिलिंग चैलेंज कर रहा है। इसका मकसद 1-3 अक्टूबर, 2021 के बीच आयोजित ’आजादी का अमृत महोत्सव- फ्रीडम 2 वॉक एंड साइकिल’ नामक राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाना है। इस दौरान पैदल चलने और साइकिल चलाने को बढ़ावा देने को लेकर 100 स्मार्ट नगरों में सक्रियता से 220 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों को चलने, दौड़ने और साइकिल चलाने के लिए सशक्त बनाने की गतिविधियों से लेकर अधिक से अधिक पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों को सड़कों पर लाने, अस्थायी हस्तक्षेपों का जांच करने समेत कई गतिविधियां शामिल थीं।

साइकिलिंग को प्रमोट करना है
यह कार्यक्रम पैदल चलने और साइकिल चलाने की दिशा में नागरिकों में उनके व्यवहार में परिवर्तन लाने और प्रत्येक शहर में पैदल चलने और साइकिलिंग को बढ़ावा देना है। इंटर-सिटी सिटीजन चैलेंज के लिए अब तक 75 शहरों ने पंजीकरण कराया है। साथ ही 65 नगरों और 232 नेताओं, जिनमें आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त/संयुक्त आयुक्त/उपायुक्त, स्मार्ट सिटी के सीईओ और प्रमुख एसपीवी अधिकारी शामिल हैं, ने सिटी लीडर्स अभियान के लिए अब तक साइन अप किया है।

यह है पूरा कार्यक्रम
26 जनवरी, 2022 तक चलने वाले 3 सप्ताहों के दौरान, प्रतिभागियों को अपने पैदल चलने, दौड़ने और साइकिल की गतिविधियों को प्रतिदिन ट्रैक करने की आवश्यकता होगी और चुनौती के अंत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगरों को पुरस्कृत किया जाएगा। फ्रीडम 2 वॉक एंड साइकिल इंटर-सिटी चैलेंज में शामिल होने के इच्छुक नागरिक वेबसाइट https://allforsport.in/Challenges के माध्यम से या नगर के शहरी स्थानीय निकाय के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल द्वारा साझा किए गए पंजीकरण लिंक से अपने संबंधित शहर के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

मनोरंजन के साथ फिटनेस भी
संयुक्त सचिव, स्मार्ट सिटीज मिशन (MOHU)कुणाल कुमार ने कहा-"पिछले कुछ वर्षों से मैंने अपने कार्य व मनोरंजन के लिए अक्सर साइकिल चलाना शुरू किया है। इससे मैं न सिर्फ शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक तंदुरुस्त हो गया हूं, बल्कि इससे मुझे शहर और इसकी जरूरतों को देखने के लिए एक अलग नजरिया मिला है। साइकिल चलाना हालांकि छोटा लेकिन अत्यंत शक्तिशाली उपकरण है जो हमारे नगरों को बदलता सकता है। मैं सभी नगरों के नेताओं से पैदल चलकर और साइकिल चलाकर अपने नगरों का अनुभव करने और दूसरों को प्रेरित करने वाले चैंपियन बनने का आग्रह करता हूं।"

आजादी का अमृत महोत्सव
आजादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का उत्सव मनाने और इसे यादगार बनाने के लिए भारत सरकार की एक पहल है। यह महोत्सव भारत के उन लोगों को समर्पित है, जिन्होंने न केवल भारत को उसकी विकास यात्रा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि उनके भीतर वह शक्ति और क्षमता भी है जो आत्मनिर्भर भारत की भावना से प्रेरित प्रधानमंत्री मोदी के भारत 2.0 को क्रियाशील बनाने में सक्षम है। आजादी का अमृत महोत्सव उन सबकी अभिव्यक्ति है जो भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान को लेकर प्रगतिशील हैं। ’आजादी का अमृत महोत्सव’ का आधिकारिक सफर 12 मार्च 2021 को शुरू हुआ, जब हमारी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के लिए 75-सप्ताह की उलटी गिनती शुरू हुई।

यह भी जानें
एमओएचयूए स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के आह्वान के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इस पहल के हिस्से के रूप में, सूरत, गुजरात में 4-5 फरवरी 2022 को एमओएचयूए द्वारा ’स्मार्ट सिटीज, स्मार्ट शहरीकरण’ विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इनका आयोजन एमओएचयूए द्वारा 1-31 जनवरी 2022 से आयोजित गतिविधियों, जो एक या पांच विषयों अर्थात स्वतंत्रता संग्राम, 75 साल के कार्य, 75 साल की उपलब्धियां, 75 साल की परिकल्पना और 75 साल के संकल्प को दर्शाती हैं, के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन से पहले होगा।

यह भी पढ़ें
हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स मिनिस्टरी 1 जनवरी से 5 फरवरी तक 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाएगा
Exclusive Photos: पीएम मोदी के 21 यादगार फोटो, कभी आशीर्वाद लिया तो कभी हौसला बढ़ाते नजर आए

 

Read more Articles on
Share this article
click me!