शहीदी दिवस पर याद किए जाएंगे बाबा बंदा सिंह बहादुर, लालकिला मैदान में होगा शब्दकीर्तन

Published : Jun 24, 2022, 07:25 PM IST
शहीदी दिवस पर याद किए जाएंगे बाबा बंदा सिंह बहादुर, लालकिला मैदान में होगा शब्दकीर्तन

सार

शनिवार को दिल्ली के लालकिला मैदान में शहीदी दिवस पर बाबा बंदा सिंह बहादुर को याद किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी। शाम 7:30 बजे से 9:30 बजे भी कार्यक्रम होंगे। इस दौरान शब्दकीर्तन, प्रवचन और लंगर होगा।

नई दिल्ली। शनिवार को दिल्ली के लालकिला मैदान में शहीदी दिवस पर बाबा बंदा सिंह बहादुर को याद किया जाएगा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण द्वारा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और बाबा बंदा बहादुर सिंह सम्प्रदाय के सहयोग के शहीदी स्मरण समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी। शाम 7:30 बजे से 9:30 बजे भी कार्यक्रम होंगे। इस दौरान शब्दकीर्तन, प्रवचन और लंगर होगा।

इस आयोजन में केंद्रीय संस्कृति पर्यटन एवं उत्तर पूर्वांचल विकास मंत्री किशन रेड्डी, संस्कृति एवं संसदीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, संस्कृति एवं विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और राज्यमंत्री प्रधानमंत्री कार्यालय विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी आण्विक ऊर्जा डॉ. जितेन्द्र सिंह शामिल होंगे। बता दें कि अमर शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर साहिब ने मुगलों के खिलाफ युद्ध लड़ा था। बाबा बंदा सिंह की शहीदी के 300 साल बाद पहली बार भारत सरकार द्वारा उनकी याद में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

West Bengal New CM: शपथ लेते ही सुवेंदु अधिकारी देंगे बड़ा सरप्राइज! बंगाल के लोगों को मिलेगा ₹5 लाख वाला तोहफा?
Suvendu Adhikari: बंगाल के नए CM के पास अपनी साइकिल तक नहीं! फिर भी ममता बनर्जी से इतने अमीर