
BANGALORE CENTRAL Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बेंगलुरू सेंटर से बीजेपी के उम्मीदवार पी. सी. मोहन (P. C. Mohan) ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के मंसूर अली खान (Mansoor Ali Khan) को हराया है। खास बात ये है कि मोहन 2009 से यहां से सांसद हैं। इस बार उन्हें कुल 658915 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मंसूर अली खान को 626208 वोट मिले हैं। पीसी मोहन की जीत का अंतर 32707 मतों का रहा है। इस सीट से 22 अन्य उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में थे, लेकिन कोई भी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाया।
बेंगलुरु सेंटर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े…
- बेंगलुरु सेंटर में अब तक 3 बार लोकसभा चुनाव हुआ, तीनों बार BJP जीती
- 2009 से 2019 तक, बेंगलुरु सेंटर सीट बीजेपी के पी.सी.मोहन के नाम
- मोहन को 2019 में 602853, 2014 में 557130, 2009 में 340162 वोट मिला
- 12वीं पास पीसी. मोहन के पास 2019 में 75 करोड़ की संपत्ति थी
- पी. सी. मोहन ने 2014 में अपनी कुल दौलत 27 करोड़ रु. शो की थी
- 2009 में पी. सी. मोहन ने 5 करोड़ की प्रॉपर्टी दिखाई थी, कर्ज 3 करोड़
- 2014 में पी. सी. मोहन के ऊपर 2 केस जबकि 2009 में 1 केस था
नोटः लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान बेंगलुरु सेंट्रल सीट पर 2204817 मतदाता, जबकि 2014 में 1931456 वोटर थे। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पीसी मोहन को 2029 में 602853 वोट मिला था। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार रिजवान अरशद 70968 वोट से हराया था। रिजवान को 531885 वोट मिला था। वहीं, 2014 के चुनाव में बेंगलुरु सेंट्रल सीट पर बीजेपी प्रत्याशी पी. सी. मोहन 557130 वोट देकर सासंद बनाया था। दूसरे नंबर पर रहने वाले कांग्रेस उम्मीदवार रिजवान अरशद को 419630 वोट मिला था।
पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट…
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.