बांसवाड़ा लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार जीते...BJP की हार

Published : Jun 04, 2024, 05:29 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 03:17 PM IST
BANSWARA Lok Sabha Election Result 2024

सार

BANSWARA Lok Sabha Election Result 2024: बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर गिनती पूरी हो गई है। यहां से भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार रोत चुनाव जीत गए हैं। करीब पौने दो लाख से भी ज्यादा वोट से भाजपा के र महेंद्र मालवीय को हराया।   

बांसवाड़ा. BANSWARA Lok Sabha Election Result 2024: बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर गिनती पूरी हो गई है। यहां से भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार रोत चुनाव जीत गए हैं। करीब पौने दो लाख से भी ज्यादा वोट से भाजपा के र महेंद्र मालवीय को हराया।

कौन हैं बांसवाड़ा से चुनाव जीते राजकुमार रोत

राजकुमार रोत और कांग्रेस से भाजपा में आए महेन्द्र जीत सिंह मालवीय से उनका सीधा मुकाबला रहा है। लेकिन मालवीय काफी पीछे हैं। रोत के कार्यालय और घर में जश्न शुरू हो गया है। जीत की बस औपचारिक घोषणा भर बाकि है। उधर काग्रेस के उम्मीदर अरविंद डामेर को भी करीब 47000 वोट मिले हैं। अरविंद डामेर को कांग्रेस ने पहले उम्मीदवार बनाया था और बाद में उनको सिंबल भी दे दिया था। लेकिन पार्टी ने बाद में टिकट बदलना चाहा तो डामोर ने विद्रोह कर दिया। बाद में पार्टी ने उसे छह साल के बाहर बाहर निकाल दिया। अब राजकुमार रोत जीते हैं जो कांग्रेस के गठबंधन से हैं। उनका कहना है कि भाजपा पार्टी की रड़क निकालनी थी, निकाल दी।

बांसवाड़ा लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 में बीजेपी प्रत्याशी कनकमल कटारा को मिला जीत का आर्शीवाद

- कनकमल कटारा के पास 2019 में कुल प्रॉपर्टी 5 करोड़ रु. थी

- 2014 में बांसवाड़ा सीट भाजपा कैंडीडेट मानशंकर निनामा के पास थी

- मानशंकर निनामा ने 2014 में अपनी कुल संपत्ति 40 लाख दिखाई थी

- 2009 में इस सीट का परिणाम कांग्रेस के ताराचंद भगोरा के पक्ष में था

- ताराचंद भगोरा ने 2009 में अपनी कुल दौलत 65 लाख शो की थी

- 2004 का चुनाव बीजेपी के धन सिंह रावत ने जीता था

- धन सिंह रावत ने 2004 में 19 लाख रु. अपनी प्रॉपर्टी दिखाई थी

नोटः लोकसभा इलेक्शन 2019 के दौरान बांसवाड़ा सीट पर 1975368 वोटर थे, जबकि 2014 में यह आंकड़ा 1698244 था। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 में बांसवाड़ा सीट पर कमल खिलाया था। कनकमल कटारा को जनता ने 711709 वोट देकर सांसद बनाया। दूसरे नंबर पर रहने वाले कांग्रेस उम्मीदवार ताराचंद भगोरा को 406245 वोट मिला था। हार का अंतर 305464 वोट था। वहीं, बांसवाड़ा के वोटर ने 2014 में बीजेपी का साथ दिया। मानशंकर निनामा को 577433 वोट, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार रेशम मालविया को 485517 वोट मिला था।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?