बाड़मेर लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, केंद्रीय मंत्री चुनाव हारे...कांग्रेस की बंपर जीत

Published : Jun 04, 2024, 03:25 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 07:39 PM IST
 Lok Sabha Election Result 2024

सार

BARMER Lok Sabha Election Result 2024: बाड़मेर संसदीय सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने बाड़मेर सीट पर कैलाश चौधरी (Kailash Choudhary) को उम्मीदवार बनाया था, जबकि कांग्रेस ने उम्मेदा राम बेनीवाल को टिकट दिया था।  

बाड़मेर. BARMER Lok Sabha Election Result 2024: बाड़मेर से कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदा राम बेनीवाल (Ummeda Ram Beniwal) जीत दर्ज कर ली है। जबकि बीजेपी के केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी (Kailash Choudhary) चुनाव हार गए हैं। वहीं निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रविन्द्र भाटी को भी हार का सामना करना पड़ा है।

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को हार का सामना करना पड़ा

राजस्थान की इकलौती सीट जहां पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को हार का सामना करना पड़ा। बाड़मेर लोकसभा सीट राजस्थान की 25 सीटों में से इकलौती ऐसी सीट थी जिसे त्रिकोणीय संघर्ष कहा जा रहा था। मुकाबला निर्दलीय रविंद्र भाटी और भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कैलाश चौधरी के बीच में माना जा रहा था । लेकिन कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल यहां सांसद बनकर उभरे हैं । उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को 1 लाख से भी ज्यादा वोटो से हराया है। हालांकि बाड़मेर सीट में सबसे ज्यादा राउंड मतगणना की जानी है । अभी भी मतगणना जारी है लेकिन उमेदाराम बेनीवाल मैं जीत दर्ज कर ली है औपचारिक घोषणा बाकी है।

बाड़मेर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- भाजपा के कैलाश चौधरी ने 2019 का बाड़मेर लोकसभा चुनाव जीता

- 2019 में कैलाश चौधरी के पास कुल प्रॉपर्टी 24 लाख थी, केस 2 था

- 2014 में बाड़मेर की सीट बीजेपी के कर्नल सोना राम के नाम थी

- कर्नल सोना राम ने 2014 में अपनी कुल संपत्ती 17 करोड़ शो की थी

- कांग्रेस के हरीश चौधरी ने बाड़मेर लोकसभा इलेक्शन 2009 जीता

- चौधरी के पास 2009 में कुल प्रॉपर्टी 49 लाख थी, कर्ज 12 लाख था

- मानवेन्द्र सिंह ने 2004 में 46 लाख रु. की प्रॉपर्टी घोषित की थी

नोटः लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान बाड़मेर संसदीय सीट पर 1941231 मतदाता, जबकि 2014 में 1680152 थे। बीजेपी ने बाड़मेर लोकसभा चुनाव 2019 जीता था। 846526 वोट पाकर कैलाश चौधरी कांग्रेस उम्मीदवार मानवेंद्र सिंह को हराया था। मानवेंद्र को 522718 वोट मिला था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में बाड़मेर की जनता ने अपनी सीट पर कमल खिलाया था। कर्नल सोना राम 488747 वोट पाकर सासंद बने। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार जसवन्त सिंह को हराया था। उन्हें 401286 वोट मिला था।

यह भी पढ़ें-लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi on Israel Iran War : इजरायल ईरान युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड, आ गया मोदी का बयान!
लखनऊ से हैदराबाद..खामेनेई की हत्या से कैसे बिलख उठे शिया मुस्लिम, 10 PHOTO में देखें दर्द