बीड लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, कांटे की टक्कर के बाद अंत में हारी पंकजा मुंडे

Published : Jun 04, 2024, 05:17 AM ISTUpdated : Jun 05, 2024, 09:34 AM IST
BEED Lok Sabha Election Result 2024

सार

BEED Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने महाराष्ट्र की बीड सीट गंवा दी है। भाजपा की प्रत्याशी पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) कांटे की टक्कर के बाद यह चुनाव हार गई हैं। उन्हें  NCP (Sharad Pawar) के बजरंग सोनावने ने हराया। 

बीड. BEED Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने महाराष्ट्र की बीड सीट गंवा दी है। भाजपा की प्रत्याशी पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) कांटे की टक्कर के बाद यह चुनाव हार गई हैं। उन्हें NCP (Sharad Pawar) के बजरंग सोनावने (Bajarang Sonawane) ने हरा दिया है।

जीते कैंडिडेट बजरंग सोनावने को 683950 वो मिले तो भाजपा की प्रत्याशी को 677397 वोट ही मिले। यानि पंकजा मुंडे कांटे की टक्कर के बावजूद भी महज 6553 वोटों से यह चुनाव हार गई हैं।

बीड लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- भाजपा के पक्ष में आया था बीड लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम

- प्रीतम गोपीनाथराव मुंडे ने 2019 में अपनी कुल प्रॉपर्टी 16 करोड़ शो की थी

- 2014 में बीड सीट बीजेपी की थी, विनर बने थे मुंडे गोपीनाथराव पांडुरंग

- मुंडे गोपीनाथराव पांडुरंग ने 2014 में 38 करोड़ संपत्ती घोषित की थी

- बीजेपी के मुंडे गोपीनाथराव पांडुरंग ने 2009 का बीड लोकसभा चुनाव जीता

- 2009 के चुनाव में मुंडे के पास कुल 4 करोड़ की प्रॉपर्टी थी, 4 केस दर्ज थे

- 2004 का इलेक्शन रिजल्ट NCP के पक्ष में था, विनर थे जयसिंगराव गायकवाड पाटिल

- 2009 से 2019 तक कुल 3 बार बीड सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी

नोटः लोकसभा चुनाव 2019 में बीड सीट पर 2045405 मतदाता थे, जबकि 2014 में यह संख्या 1792652 थी। बीजेपी प्रत्याशी प्रीतम गोपीनाथराव मुंडे को 2019 के चुनाव में 678175 वोट देकर बीड की जनता ने अपना नेता चुना। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार बजरंग मनोहर सोनवाने को हराया था। उन्हें 509807 वोट मिला था। वहीं, बीड संसदीय चुनाव 2014 में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया था। मुंडे गोपीनाथराव पांडुरंग को जनता ने सासंद बनाया था। मुंडे को 635995 वोट, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार धस सुरेश रामचन्द्र को 499541 वोट मिला था।

यह भी पढ़ें-लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत के लिए क्यों ज़रूरी है 3-बच्चे का मॉडल? RSS चीफ मोहन भागवत ने बताई चौंकाने वाली वजह
OCI से UPI तक: PM मोदी ने मलेशिया में खेला कौन-कौन सा मास्टरस्ट्रोक? जानें इसके फायदे