बेंगलुरु: महिला सीट के आर्मरेस्ट पर बैठा बेशर्म बस कंडक्टर, वीडियो वायरल

Published : Sep 14, 2024, 10:13 PM ISTUpdated : Sep 14, 2024, 10:40 PM IST
BMTC bus conductor

सार

बेंगलुरु में एक बीएमटीसी बस कंडक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक महिला यात्री की सीट के आर्मरेस्ट पर बैठा दिख रहा है। इस घटना से ऑनलाइन बहस छिड़ गई है, कुछ लोगों ने कंडक्टर के व्यवहार की निंदा की है तो कुछ ने इसे सामान्य बताया है।

बेंगलुरु। भारत की आईटी नगरी बेंगलुरु में बीएमटीसी बस कंडक्टर महिलाओं की सीट के आर्मरेस्ट पर बैठ गया। उस वक्त सीट पर एक महिला बैठी हुई थी। ऐसा लग रहा था मानों बेशर्म कंडक्टर महिला की गोद में जाकर बैठ गया हो। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

 

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि बस कंडक्टर जिस महिला की सीट के आर्मरेस्ट पर बैठा वह बहुत असहज महसूस कर रही है। इस घटना से ऑनलाइन बहस छिड़ गई है। इसपर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोगों ने कहा कि कंडक्टर को दूसरी सीट पर बैठना चाहिए था। उसने महिला को असहज कर दिया। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि कंडक्टर की सीट आगे होनी चाहिए। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें महिलाओं के प्रति सम्मान की कमी है।

एक यूजर ने कहा कि बस कंडक्टर को पुरुषों के सेक्शन में सीट खोजनी चाहिए थी। एक अन्य यूजर ने कहा कि KST के ये कंडक्टर गुंडों की तरह हैं। लड़की असहज लग रही है। यह स्थानीय संस्कृति का प्रदर्शन है। वे इसे बर्बाद करने के लिए उत्तर भारतीयों को दोषी ठहराते हैं।

कुछ लोगों ने कंडक्टर का बचाव किया

हालांकि, कुछ लोगों ने कंडक्टर का बचाव किया है। उन्होंने दावा किया कि उसका कोई गलत इरादा नहीं था। एक यूजर ने बताया, "दोस्तों, मैं वास्तव में उस महिला को जानता हूं, कंडक्टर उसका पिता है।" दूसरे ने कहा, "शांत रहो, यह कोई बड़ी बात नहीं है। लोग रोजाना आते-जाते हैं। अक्सर कंडक्टर के साथ दोस्ताना व्यवहार करते हैं। महिला को परेशानी नहीं है। यह वीडियो में देखा जा सकता है।"

यह भी पढ़ें-रोड जाम कर रहे छात्रों को कार ने रौंदा ! संभलकर देखें ये खौफनाक Video

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान