
बेंगलुरु: बेंगलुरु में फ्लैट खाली कराने के लिए सुपारी लेने वालों द्वारा एक महिला से गैंग रेप के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी मिथुन को छोड़कर बाकी सभी पकड़े गए हैं। गैंग रेप के बाद महिला से लूटे गए फोन और पैसे आरोपियों से बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय महिला की हालत में सुधार है।
बेंगलुरु गैंग रेप मामले में 22 से 25 साल की उम्र के 6 लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में से दो ने महिला से रेप किया था। महिला की शिकायत में बताए गए तीसरे व्यक्ति को अभी ढूंढना बाकी है। पुलिस ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी मिथुन को अभी पकड़ा जाना बाकी है। सभी 7 आरोपी मंगलवार रात महिला के घर पहुंचे थे। उन्होंने खुद को पुलिस बताया और कहा कि वे यहां वेश्यालय चलने की सूचना पर आए हैं। उन्होंने घर के अंदर मौजूद एक महिला और दो पुरुषों को बेरहमी से पीटा। महिला के बेटे को भी चोटें आईं।
इसके बाद, ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली महिला को दूसरे कमरे में खींचकर ले जाया गया और उसके साथ गैंग रेप किया गया। जब तीन लोगों ने महिला पर हमला किया, तो गिरोह के बाकी लोग पहरा दे रहे थे। गिरोह ने महिला से 25,000 रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए। रात करीब साढ़े बारह बजे सूचना मिलने पर पुलिस ने तीन लोगों को रात में ही पकड़ लिया। बाकी बचे लोगों में से तीन और आज पकड़े गए। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मिथुन की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने यह भी बताया कि घटना में कुछ रहस्य हैं और उन्हें शक है कि महिला शायद कुछ आरोपियों को पहले से जानती थी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.