
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पत्नी से परेशान एक व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश की। घटना रविवार दोपहर की है। वह राजभवन के बाहर पहुंचा और खुद को आग लगाने लगा। पुलिस के जवानों ने उसे ऐसा करने से रोका और जान बचाई।
आत्महत्या की कोशिश करने वाले व्यक्ति की पहचान जुहैल अहमद के रूप में हुई है। उसने आरोप लगाया है कि पत्नी प्रताड़ित कर रही है। उसके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। जुहैल पेशे से इंजीनियर है। वह हेब्बल का रहने वाला है।
जुहैल राजभवन पहुंचा और खुद पर पेट्रोल डाल लिया। वह खुद को आग लगा पता इससे पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जुहैल ने राज्यपाल के आवास के बाहर फुटपाथ पर खड़े होकर खुद पर पेट्रोल डाला और कहने लगा कि अपनी जान देने जा रहा है।
उसने सुरक्षा अधिकारियों से कहा, "मैं भी शिकायत दर्ज कराना चाहता हूं, लेकिन पुलिस मुझे नहीं सुन रही है। मेरे पास अब जान देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।" एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जुहैल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उसकी मेडिकल जांच की जाएगी और उसके परिवार के सदस्यों को जानकारी दी गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.