
BHADOHI Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की भदोही संसदीय सीट पर डॉ. विनोद कुमार बिंद (Dr. Vinod Kumar Bind) ने जीत दर्ज की है। ममता बनर्जी की पार्टी AITC के प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी (Laliteshpati Tripathi) को विनोद कुमार बिंद ने 44 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है। डॉ. विनोद बिंद ने 48082 वोट प्राप्त हुए। ललितेश को 413708 और बसपा ने हरिशंकर (Harishankar) 154207 वोट मिले हैं।
भदोही लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- BJP के रमेश चंद ने 2019 में भदोही लोकसभी सीट पर किया कब्जा
- 10वीं तक पढ़ाई कर चुके रमेश चंद पर 2019 में कुल 6 केस दर्ज थे
- 2019 में रमेश चंद के पास कुल प्रॉपर्टी 9 करोड़ रु. थी, कर्ज 2 करोड़
- 2014 का भदोही लोकसभा इलेक्शन बीजेपी के वीरेन्द्र सिंह ने जीता
- वीरेन्द्र सिंह ने 2014 में अपनी कुल दौलत 1 करोड़ रु. शो की थी
- 2009 में भदोही लोकसभा सीट में बसपा के गोरखनाथ ने जीता था
- 2009 में गोरखनाथ के पास कुल प्रॉपर्टी 1 करोड़, कर्ज 1 लाख था
नोटः भदोही लोकसभा चुनाव 2019 में 1942514 मतदाता, जबकि 2014 में यह संख्या 1834598 थी। 2019 के चुनाव में भदोही की जनता ने अपने संसदीय सीट पर कमल खिलाया था। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश चंद 510029 वोट पाकर सांसद बने। उन्होंने बसपा उम्मीदवार रंगनाथ मिश्रा को 43615 वोटों से हराया था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में भदोही सीट पर बीजेपी का कब्जा था। वीरेंद्र सिंह को 403695 वोट, जबकि बसपा प्रत्याशी राकेश धर त्रिपाठी को 245554 वोट मिला था।
पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.