
नई दिल्ली. संयुक्त किसान मोर्चा और किसान संघों की अगुआई में शुक्रवार को 'भारत बंद' किया गया है। तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन के चार महीने पूरे हो गए।
अपडेट्स...
भारत बंद की वजह से पंजाब और हरियाणा में रेल सेवाएं ठप हो गई हैं। रेलवे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 10 एक्सप्रेस ट्रेन और 50 से ज्यादा मालगाड़ी प्रभावित हुई हैं। कई जगहों पर ट्रेन की सर्विस बंद कर दी गई है।
ओडिशा: संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर भुवनेश्वर में ट्रेड यूनियन ने रेलवे ट्रैक ब्लॉक किया।
संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर किसान प्रदर्शनकारियों ने गाजीपुर बॉर्डर जाम किया।
शाम 6 बजे तक दिखेगा भारत बंद का असर
26 मार्च 2021 को भारत बंद शाम 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान देश भर में सभी सड़क और रेल पटरियों, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थान बंद रहेंगे।
किसान नेता बूटा सिंह बुर्जगिल ने पहले कहा था, हम 26 मार्च को पूर्ण भारत बंद करेंगे, जब तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हमारे विरोध प्रदर्शन के चार महीने पूरे हो जाएंगे। शांतिपूर्ण बंद सुबह से शाम तक रहेगा।
28 मार्च को जलाएंगे प्रतियां
किसान ने 28 मार्च को 'होलिका दहन' के दौरान नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने की योजना बनाई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उन्हें 26 मार्च को भारत बंद से छूट दी जाएगी।
किसान नेता दर्शन पाल ने कहा, हम देश के लोगों से इस भारत बंद को सफल बनाने और उनके अन्नदता का सम्मान करने की अपील करते हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.