
श्रीनगर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। शुक्रवार को काजीगुंड में उनकी यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक हुई। राहुल गांधी के सुरक्षा घेरे में बहुत से लोग घुस गए। इसके बाद एहतियात बरतते हुए पुलिस अधिकारी राहुल को अपनी गाड़ी में बिठाकर अनंतनाग ले गए।
सुरक्षा में हुई चूक के बारे में राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, "आज यात्रा की शुरुआत में बहुत से लोग स्वागत करने आए थे। टनल के बाद पुलिस व्यवस्था ठप्प हो गई। जो पुलिसवाले भीड़ नियंत्रित करते हैं, रस्सियों को मैनेज करते हैं, वो या चले गए या दिखे नहीं। मेरी जो सिक्योरिटी डिटेल थी उन्होंने कहा कि हमें आगे नहीं चलना चाहिए। इसलिए हम नहीं चल पाए। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि भीड़ नियंत्रण और पुलिस के रोल को गारंटी करें। मुझे मालूम नहीं ऐसा क्यों हुआ, लेकिन कल और परसों ऐसा नहीं होना चाहिए।"
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.