भोपाल लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024: BJP की 10वीं बार जीत, आलोक शर्मा बड़े मार्जिन से जीते

Published : Jun 04, 2024, 02:10 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 06:05 PM IST
BHOPAL Lok Sabha Election Result 2024 Live Update

सार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने भोपाल सीट पर आलोक शर्मा (Alok Sharma) को उतारा था,  जबकि कांग्रेस ने यहां से अरुण श्रीवास्तव (Arun Shrivastava) को टिकट दिया था।

BHOPAL Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में भोपाल संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी के आलोक शर्मा (Alok Sharma) ने 4 लाख से ज्यादा वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज की है। यह भोपाल में भाजपा की लगातार 10वीं जीत है। कांग्रेस ने इस सीट से एडवोकेट अरुण श्रीवास्तव (Arun Shrivastava) को टिकट दिया था, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा।

भोपाल लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 1989 से 2019 तक, लगातार 9 बार से भोपाल सीट जीत रही है BJP

- 2019 में भोपाल लोकसभा सीट बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जीतीं

- साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के पास 2019 में 4 लाख की प्रॉपर्टी थी, दर्ज था 1 केस

- भाजपा प्रत्याशी आलोक संजर 2014 में भोपाल लोकसभा सीट पर बने थे विनर

- 2014 में आलोक संजर के पास कुल दौलत 1 करोड़ रु. थी, कर्ज 3 लाख था

- 2009 में भोपाल सीट पर बीजेपी प्रत्याशी कैलाश जोशी ने किया था कब्जा

- 10 तक पढ़े कैलाश जोशी के पास 2009 में कुल प्रॉपर्टी 58 लाख रु. थी

- 2004 में भोपाल चुनाव का रिजल्ट भाजपा के कैलाश जोशी के पक्ष में था

- BJP प्रत्याशी कैलाश जोशी ने 2004 में अपनी कुल दौलत 26 लाख शो की थी

नोटः भोपाल लोकसभा चुनाव 2019 में यहां पर 2142861 मतदाता थे, जबकि 2014 में यह संख्या 1957241 थी। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भोपाल की जनता ने 2019 में अपना सांसद चुना। साध्वी को 866482 वोट, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को 501660 वोट मिला था। हार का अंतर 364822 वोट था। वहीं, 2014 के चुाव में भोपाल संसदीय सीट पर बीजेपी का कमल खिला था। आलोक संजर 714178 वोट पाकर सांसद बने। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार पीसी शर्मा (प्रकाश मांगीलाल शर्मा) को हराया था। शर्मा को 343482 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार