अपर मुख्य सचिव भूपिंदर सिंह भल्ला बने नई दिल्ली नगर परिषद के नए चेयरमैन

Published : May 27, 2022, 04:03 PM ISTUpdated : May 27, 2022, 07:11 PM IST
अपर मुख्य सचिव भूपिंदर सिंह भल्ला बने नई दिल्ली नगर परिषद के नए चेयरमैन

सार

नई दिल्ली नगर परिषद (New Delhi Municipal Council ) के नए चेयरमैन के नाम की घोषणा हो गई है। भूपिंदर सिंह भल्ला को यह जिम्मेदारी मिली है। भल्ला 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 

नई दिल्ली। नई दिल्ली नगर परिषद (New Delhi Municipal Council ) के नए चेयरमैन के नाम की घोषणा हो गई है। भूपिंदर सिंह भल्ला को यह जिम्मेदारी मिली है। शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया। भल्ला 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह दिल्ली के अपर मुख्य सचिव का पद संभाल रहे हैं। भल्ला 1989 बैच के आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र की जगह लेंगे।

भल्ला की नियुक्ती की घोषणा दिल्ली के 22वें उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के कार्यभार संभालने के एक दिन बाद की गई है। केंद्र सरकार ने हाल ही में दिल्ली के तीन नगर निगम को एक कर दिल्ली नगर निगम में मिलाया है। इसके बाद यह नियुक्ती की गई है।

PREV

Recommended Stories

गोवा नाइटक्लब आग: 23 मौतें, 50 घायल-क्या यह सिर्फ हादसा था या जानबूझकर अनदेखी?
इंडिगो ने फिर उड़ान भरी: 95% नेटवर्क दुरुस्त-क्या आज ऑपरेशन पूरी तरह नॉर्मल हो पाएगा?