7 सबसे बड़े पुल हादसे: कहीं ढह गया बनता हुआ ब्रिज तो कहीं पुल टूटने की वजह से नदी में समा गई पूरी ट्रेन

Published : Oct 30, 2022, 09:26 PM ISTUpdated : Oct 31, 2022, 08:19 AM IST
7 सबसे बड़े पुल हादसे: कहीं ढह गया बनता हुआ ब्रिज तो कहीं पुल टूटने की वजह से नदी में समा गई पूरी ट्रेन

सार

गुजरात के मोरबी में रविवार को 7 बजे के करीब नदी पर बना केबल ब्रिज बीच से टूट गया। इस हादसे में अब तक करीब 60 लोगों के मरने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा 70 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े पुल हादसों के बारे में।

Biggest Bridge Accident: गुजरात के मोरबी में रविवार को 7 बजे के करीब नदी पर बना केबल ब्रिज बीच से टूट गया। इस हादसे में अब तक करीब 60 लोगों के मरने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा 70 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि हादसे के वक्त पुल पर करीब  400 लोग मौजूद थे, जो सीधे मच्छु नदी में समा गए। वैसे, मोरबी से पहले भी देश में कई बड़े पुल हादसे हुए हैं। इनमें कहीं बनता हुआ ब्रिज लोगों के उपर ढह गया तो कहीं पुल टूटने से पूरी ट्रेन ही नदी में समा गई। आइए जानते हैं, ऐसे ही 7 बड़े हादसों के बारे में। 

1- वाराणसी पुल हादसा
कहां - कैंट रेलवे स्टेशन के पास
कब - 15 मई, 2018

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से मलबे में दबकर 15 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे की चपेट में एक मिनी बस, कार और कई बाइक्स आई थीं। मलबे को हटाने के लिए कई क्रेन बुलवानी पड़ी थीं। 

2- रफीगंज रेल हादसा : 
कहां - रफीगंज स्टेशन के पास
कब - 10 सितंबर, 2002

बिहार के रफीगंज स्टेशन के पास रेल ब्रिज हादसे में करीब 130 लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा सुबह करीब 10: 40 बजे हुआ था। गया के पास रफीगंज के करीब स्थित नदी पर बने पुल पर हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी। 

3- काडलुंडी रिवर ब्रिज हादसा : 
कहां - कोझिकोड
कब - 21 जुलाई, 2001 

केरल में कोझिकोड के पास स्थित काडलुंडी नदी पर बने एक रेलवे ब्रिज के ढहने से 57 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि चेन्नई के लिए मंगलौर-चेन्नई मेल पैसेंजर ट्रेन कोझिकोड के पास काडलुंडी नदी पुल पार कर रही थी, तभी चार बोगियां पटरी से उतर कर नदी में समा गईं। 

4- पैदल पुल हादसा : 
कहां - भागलपुर
कब - 2006

बिहार के भागलपुर में पेडेस्ट्रियन (पैदल पुल) ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। इस हादसे में करीब 30 लोग मारे गए थे। यह करीब 150 साल पुराना ब्रिज था। यह ब्रिज जमालपुर-हावड़ा ट्रेन पर गिर गया था।

5- विवेकानंद फ्लाईओवर ब्रिज हादसा : 
कहां - कोलकाता
कब - 31 मार्च, 2016 

कोलकाता में निर्माणाधीन विवेकानंद फ्लाईओवर ब्रिज ढह जाने से करीब 27 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 80 लोग घायल हुए थे।

6- सावित्री नदी पुल हादसा : 
कहां - 
कब - 2 अगस्त 2016 

मुंबई-गोवा हाईवे पर रायगढ़ में सा‌वित्री नदी पर पुल टूटने से हुए हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि महाराष्ट्र के महाड़ में सा‌वित्री नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने के पुल का बड़ा हिस्सा भारी बारिश के चलते टूट कर नदी में समा गया था।

7- पंजगुट्टा फ्लाईओवर ब्रिज हादसा : 
कहां - हैदराबाद
कब - 9 सितंबर, 2007 

हैदराबाद के पंजगुट्टा इलाके में बन रहे एक फ्लाईओवर के ढहने से 20 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। ब्रिज के नीचे से कई वाहन गुजर रहे थे, तभी ये हादसा हो गया था।  

ये भी देखें : 

PHOTOS: दिवाली के एक दिन बाद ही खुला था 765 फीट लंबा मोरबी पुल, केबल टूटते ही नदी में समा गईं 400 जानें

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान