पंजाब में बिहार की दलित बच्ची से रेप के बाद हत्या, मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल-तेजस्वी को घेरा

Published : Oct 24, 2020, 01:11 PM ISTUpdated : Oct 24, 2020, 01:31 PM IST
पंजाब में बिहार की दलित बच्ची से रेप के बाद हत्या, मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल-तेजस्वी को घेरा

सार

पंजाब के होशियारपुर जिले में बिहार की छह साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या के मामले में केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि होशियारपुर के टांडा गांव में बिहार के दलित प्रवासी मज़दूर की 6 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या पर कांग्रेस क्यों चुप है।

होशियारपुर. पंजाब के होशियारपुर जिले में बिहार की छह साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या के मामले में केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि होशियारपुर के टांडा गांव में बिहार के दलित प्रवासी मज़दूर की 6 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या पर कांग्रेस क्यों चुप है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को राजनीतिक सभाओं और रैलियों में जाने के बजाए टांडा गांव में जाकर उस बच्ची और उसके परिवार से मिलना चाहिए।

हाथरस जा सकते हैं, लेकिन टांडा गांव नहीं - जावड़ेकर

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यूपी के हाथरस जा सकते हैं तो वे दोनों पंजाब के टांडा गांव में क्यों नहीं जाते, राजस्थान में भी कईं बलात्कार की घटना सामने आईं, ये (राहुल और प्रियंका) वहां क्यों नहीं जाते। मालूम हो कि कि इस मामले में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पुलिस जांच के आदेश दिए हैं। 

तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना
मंत्री जावड़ेकर ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे बिहार की बेटी के साथ हुए अत्याचार पर चुप रहने वालों के साथ बिहार का प्रचार करेंगे तो कैसे चलेगा।

क्या कहा केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने?

इसी मामले को लेकर दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तीखा हमला बोला है। सीतारमण ने कहा कि "भाई-बहन की जोड़ी जरा सोच लें। किस हद तक अभिव्यक्ति दबाते हैं। उनके लोग लिखते हैं फ़्रीडम ऑफ स्पीच खतरे में है। खतरे में कहां है? जहां कांग्रेस की सरकारें हैं।" 

अमरिंदर सिंह ने दिए जांच के आदेश

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा-होशियारपुर में बिहार की छह साल की मासूम बच्ची से हुए बलात्कार और हत्या की बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली घटना सामने आई है। मैं अदालत से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की अपील करता हूं। दरअसल,लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि गुरप्रीत बच्ची को अपने घर ले गया जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि गुरप्रीत और सुरजीत ने उसे कथित तौर पर मार डाला और उसके शव को जला दिया। बता दें कि बच्ची का आधा जला हुआ शव उनके घर से मिला था।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

'मोदी को नीचा दिखाने के लिए...' असम में गरजे PM Modi, कांग्रेस को पूरी तरह धो डाला
क्या बदलने वाला है भारत का समय? ‘महाकाल स्टैंडर्ड टाइम’ पर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बहस छिड़ी