
नई दिल्ली. कांग्रेस और तमाम विपक्षी पार्टियां नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रही हैं। कांग्रेस ने भाजपा को अल्पसंख्यक विरोधी बताया है। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस का एक साल पुराना वीडियो शेयर कर निशाना साधा है।
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एनआरसी विरोधी होने का आरोप लगाते दिख रहे हैं। संबित पात्रा ने लिखा, ये है कांग्रेस का असली चेहरा, आप CAA की मांग करो, मोदीजी CAA को लाएं तो आप दंगा करो।
CAA के बाद एनपीआर पर घिरी भाजपा सरकार
नागरिकता कानून पर विरोध के बीच सरकार ने एनपीआर यानी नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर अपजेट करने की मंजूरी दी है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां इसे एनआरसी की दिशा में एक कदम बता रही हैं। वहीं, सरकार का कहना है कि यूपीए 2 के शासन में यह रजिस्टर पहली बार आया था, हम इसे अपडेट कर रहे हैं। इसका एनआरसी से कोई संबंध नहीं है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.