मेघालय में बीजेपी ने NPP से तोड़ा गठबंधन: अमित शाह ने किया सभी 60 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान

Published : Feb 16, 2023, 08:24 PM ISTUpdated : Feb 17, 2023, 12:52 AM IST
amit shah

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर तुरा में गठबंधन तोड़े जाने का ऐलान किया है।

Meghalaya Assembly election 2023: भारतीय जनता पार्टी ने मेघालय में एनपीपी के साथ गठबंधन तोड़ दिया है। विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी का यह बड़ा कदम है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर तुरा में गठबंधन तोड़े जाने का ऐलान किया है। मेघालय में चुनाव से पहले ‌BJP ने NPP से गठबंधन तोड़ते हुए सभी 60 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है।

2018 में मेघालय में बीजेपी व एनपीपी ने साथ सरकार बनाई

दरअसल, 2018 के मेघालय चुनाव के बाद यहां गठबंधन सरकार बनी थी। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद मिलकर राज्य में सरकार बनाई थी। लेकिन अब हो रहे विधानसभा चुनाव में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दोनों पार्टियों के बीच 2023 में समझौता नहीं हो सका है।

पिछले चुनाव में केवल दो सीटें जीती थी बीजेपी

बीते विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मेघालय में दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। यहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन बीजेपी ने एनपीपी के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली थी। इस बार नेशनल पीपुल्स पार्टी व बीजेपी अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। दो सीटें जीतने वाली बीजेपी इस बार सभी 60 सीटों पर प्रत्याशी उतारी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी राज्य में पार्टी के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक हैं।

27 फरवरी को मेघालय में होंगे चुनाव

मेघालय में 27 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होगा। 2023 मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड चुनाव के नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे। मेघालय विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च को समाप्त हो रहा है। मेघालय में 21,61,129 लाख मतदाता हैं। यहां वर्तमान में 42 विधायक हैं और 18 सीट खाली हैं। NPP के 20, UDP के 8, AITC के 8, PDF के 2, बीजेपी के 2, NCP के 1 और एक निर्दलीय विधायक हैं।

यह भी पढ़ें:

अमेरिकी इन्वेस्टर रे डेलियो का दावा- भारत कुछ वर्षों में दुनिया का सबसे अधिक ग्रोथ वाला देश होगा

कौसर जहां बनीं दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष, दूसरी बार कोई महिला चुनी गई हैं अध्यक्ष, सत्ता में आने के बाद पहली बार AAP का नियंत्रण खत्म

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके