पंजाब में पीएम का पुतला जलाने पर भड़के जेपी नड्डा, बोले- गांधी परिवार ने कभी पीएम दफ्तर का सम्मान नहीं किया

Published : Oct 26, 2020, 12:13 PM ISTUpdated : Oct 26, 2020, 12:28 PM IST
पंजाब में पीएम का पुतला जलाने पर भड़के जेपी नड्डा, बोले- गांधी परिवार ने कभी पीएम दफ्तर का सम्मान नहीं किया

सार

 बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाए जाने को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा, राहुल गांधी द्वारा निर्देशित पंजाब में पीएम का पुतला जलाने का नाटक शर्मनाक है। लेकिन यह अप्रत्याशित नहीं है। क्योंकि नेहरू-गांधी राजवंश ने कभी भी प्रधानमंत्री कार्यालय का सम्मान ही नहीं किया। 

नई दिल्ली.  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाए जाने को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा, राहुल गांधी द्वारा निर्देशित पंजाब में पीएम का पुतला जलाने का नाटक शर्मनाक है। लेकिन यह अप्रत्याशित नहीं है। क्योंकि नेहरू-गांधी राजवंश ने कभी भी प्रधानमंत्री कार्यालय का सम्मान ही नहीं किया। 2004 से 2014 के यूपीए के कार्यकाल में पीएम के अधिकार को संस्थागत रूप से कमजोर करते हुए देखा गया।
 


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक के बाद एक कर कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा, निराशा और बेशर्मी का मेल खतरनाक है। कांग्रेस के पास दोनों हैं। जहां पार्टी में बेटा घृणा, क्रोध, झूठ और आक्रामकता की राजनीति दिखाता है तो वहीं, मां शालीनता और लोकतंत्र की खाली बयानबाजी कर इसका पूरक बनती हैं। यह पार्टी के दोयम दर्जे को दिखाता है। 

'राजस्थान में दलितों पर अत्याचार के मामले सबसे ज्यादा'
नड्डा ने कहा, अगर कोई एक पार्टी है, जिसका आचरण घृणा का पात्र है, तो वह कांग्रेस है। राजस्थान में एससी-एसटी समुदायों पर अत्याचार सबसे ज्यादा है। वहीं, राजस्थान के साथ साथ पंजाब में महिलाएं असुरक्षित हैं। पंजाब के मंत्री छात्रवृत्ति घोटाले कर रहे हैं। 

महाराष्ट्र सरकार पर भी साधा निशाना
नड्डा ने आगे कहा, अभिव्यक्ति की आजादी पर कांग्रेस कभी भी दूसरों पर दबाव नहीं बना सकती। कांग्रेस का आवाज दबाने का दशकों से इतिहास रहा है। इसे हमने इमरजेंसी में भी देखा। इसके बाद राजीव गांधी की सरकार ने प्रेस की आजादी को कमजोर करने का प्रयास किया। स्वतंत्र मीडिया कांग्रेस को चुभती है। 

उन्होंने कहा कि अगर कोई क्रूर राज्य शक्ति के इस्तेमाल की प्रयोगशाला को देखना चाहता है, तो वह कांग्रेस के आशीर्वाद वाली महाराष्ट्र सरकार को देखे। जहां विपक्षियों को परेशान किया जा रहा, कांग्रेस शैली में बोलने की आजादी पर अंकुश लगाया जा रहा। शासन को छोड़कर, वे सब कुछ कर रहे हैं।

कांग्रेस की नफरत जितनी बढ़ेगी, लोगों का प्यार बढ़ेगा 
इस वंश को एक व्यक्ति से गहरी नफरत है, जो गरीबी में पैदा हुआ और पीएम बना। लेकिन जितनी नफरत इस वंश को है, उतना ही प्यार भारत की जनता ने पीएम मोदी को दिया। कांग्रेस का झूठ और नफरत जितनी बढ़ेगी, लोग उतना अधिक पीएम मोदी को समर्थन करेंगे। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया