
नई दिल्ली. बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने विपक्ष द्वारा बुरी शक्ति का उपयोग करने वाले अपने बयान को वापस ले लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार- भाजपा में वरिष्ठ नेताओं ने साध्वी से सार्वजनिक रूप से इस तरह के विवादित बयान देने से परहेज करने के लिए कहा है।
विपक्ष पर बुरी शक्ति के इस्तेमाल का आरोप
सूत्रों की माने तो भाजपा के आलाकमान ने साध्वी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। बता दें कि अगस्त माह में सुषमा स्वराज, पूर्व वित्त अरुण जेटली और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन हो गया। जिसको लेकर प्रज्ञा ने कहा था कि विपक्ष भाजपा नेताओं को नुकसान पहुंचाने के लिए 'मारक शक्ति' (हत्या शक्ति) का इस्तेमाल कर रहा है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.