BJP अध्यक्षों का सफर: अटल से जेपी नड्डा तक, जानिए किसका रहा सबसे लंबा कार्यकाल

इमरजेंसी के बाद जनसंघ नेताओं ने जनता पार्टी से अलग हो 1980 में बीजेपी बनायी। अटल बिहारी वाजपेयी इसके पहले अध्यक्ष बनें। चार दशक की इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के कई अध्यक्ष इसके सारथी रहे। आईए जानते हैं इस यात्रा के दौरान कौन कब अध्यक्ष रहा।

 

Dheerendra Gopal | Published : Sep 2, 2024 4:25 PM IST

113
संस्थापक अध्यक्ष रहे अटल बिहारी वाजेपयी

भारतीय जनता पार्टी के पहले अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे। 1980 में स्थापित हुई बीजेपी के संस्थापक अध्यक्ष रहे अटल बिहारी वाजपेयी छह साल तक पार्टी के अध्यक्ष रहे।

213
सबसे अधिक समय तक भाजपा अध्यक्ष थे लालकृष्ण आडवाणी

लाल कृष्ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के दूसरे अध्यक्ष थे। देश के उप प्रधानमंत्री रहे लालकृष्ण आडवाणी पहली बार 1986 में भाजपा के अध्यक्ष बनें। 1990 तक वह बीजेपी के अध्यक्ष रहे। वह 1993 से 1998 तक और तीसरी बार 2004 से 2005 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

313
डॉ.मुरली मनोहर जोशी तीसरे अध्यक्ष

अटल-आडवाणी के बाद भाजपा के अध्यक्ष के रूप में डॉ.मुरली मनोहर जोशी ने कार्यभार संभाला। उन्होंने 1991 में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभाला और 1993 तक अध्यक्ष रहे। इसके बाद फिर लालकृष्ण आडवाणी अध्यक्ष बनें।

413
कुशाभाऊ ठाकरे बने 1998 में बीजेपी अध्यक्ष

लालकृष्ण आडवाणी का दूसरा कार्यकाल 1998 में खत्म होने के बाद कुशाभाऊ ठाकरे को 1998 में बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया। वह बीजेपी के चौथे चेहरे थे जिनको राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार मिला।

513
ठाकरे के बाद बंगारू लक्ष्मण बने अध्यक्ष

कुशाभाऊ ठाकरे के बाद 2000 में बंगारू लक्ष्मण बीजेपी के अध्यक्ष बनें। लेकिन उनको एक साल बाद ही पद छोड़ना पड़ा। स्टिंग आपरेशन में फंसने के बाद उन्होंने 2001 में इस्तीफा दे दिया।

613
के.जना कृष्णमूर्ति बने बंगारू लक्ष्मण के बाद अध्यक्ष

बंगारू लक्ष्मण के अध्यक्ष पद से इस्तीफा के बाद के.जना कृष्णमूर्ति को 2001 में नया अध्यक्ष बनाया गया। वह एकसाल तक अध्यक्ष रहे।

713
एम.वेंकैया नायडू ने 2002 में संभाली कमान

बीजेपी के अध्यक्ष के रूप में 2002 में पूर्व उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने कार्यभार संभाला। वह दो साल तक अध्यक्ष रहे।

813
नायडू के बाद फिर लालकृष्ण आडवाणी को तीसरी बार कमान

एम.वेंकैया नायडू के बाद बीजेपी ने अपने सीनियर मोस्ट लीडर लालकृष्ण आडवाणी को एक बार फिर अध्यक्ष बनाया। वह 2004-2005 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

913
राजनाथ सिंह को मिली कमान

यूपी के पूर्व सीएम राजनाथ सिंह को 2005 में बीजेपी ने नए चेहरे के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपी। राजनाथ सिंह 2009 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। राजनाथ सिंह दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। उनका दूसरा कार्यकाल 2013 से 2014 तक का रहा।

1013
नितिन गडकरी रहे 2010 से 2013 तक अध्यक्ष

केंद्र सरकार में मंत्री नितिन गडकरी राजनाथ सिंह का पहला कार्यकाल खत्म होने के बाद 2010 में राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री करते हुए बीजेपी के अध्यक्ष बनें। 2013 तक अध्यक्ष पद उन्होंने संभाला।

1113
राजनाथ सिंह 2013 में बनें दूसरी बार अध्यक्ष, मोदी-शाह जोड़ी की एंट्री

2013 में राजनाथ सिंह को दूसरी बार बीजेपी की कमान सौंपी गई। उनके कार्यकाल में मोदी-शाह की जोड़ी की राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री मिली। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 2014 के लिए नरेंद्र मोदी को चेहरा बनाया गया।

1213
2014 में अमित शाह बनाए गए अध्यक्ष

2014 में अमित शाह बीजेपी के अध्यक्ष बनाए गए। उनका पहला कार्यकाल 2017 तक रहा। इसके बाद फिर दुबारा वह राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। दूसरा कार्यकाल 2020 तक रहा।

1313
जेपी नड्डा बीते चार साल से अध्यक्ष

अमित शाह का दो कार्यकाल पूरा होने के बाद जेपी नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का 2020 में नया अध्यक्ष बनाया गया। 2024 में बीजेपी ने अपने सदस्यता अभियान को शुरू किया है। इस अभियान के बाद देश की सबसे बड़े राजनैतिक दल को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें:

BJP का सदस्यता अभियान लांच: 1st मेंबर बने पीएम मोदी, देखें 4 दशकों का सफरनामा

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos