शाहीन बाग, कांग्रेस और आप का ज्वॉइंट वेंचर...दिल्ली चुनाव में भाजपा ने ऐसे साधा केजरीवाल पर निशाना

Published : Feb 04, 2020, 11:07 AM IST
शाहीन बाग, कांग्रेस और आप का ज्वॉइंट वेंचर...दिल्ली चुनाव में भाजपा ने ऐसे साधा केजरीवाल पर निशाना

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीन बाग का मुद्दा जोर पकड़ रहा है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शाहीन बाग को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा शाहीन बाग, जामिया मिलिया, टुकड़े टुकड़े गैंग कांग्रेस और आप का ज्वॉइंट वेंचर है।

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीन बाग का मुद्दा जोर पकड़ रहा है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शाहीन बाग को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा शाहीन बाग, जामिया मिलिया, टुकड़े टुकड़े गैंग कांग्रेस और आप का ज्वॉइंट वेंचर है। केजरीवाल ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि शाहीन बाग के मुद्दे से भाजपा को फायदा हो रहा है। अमित शाह एक रास्ता नहीं खुलवा पा रहे हैं क्योंकि इससे उन्हीं को फायदा है। 

"विभाजन की मानसिकता आज भी जिंदा है"
अनिल विज ने ट्वीट कर कहा, 1947 में देश का विभाजन करने वाली मानसिकता आज भी जिंदा है वह कभी शाहीन बाग, कभी जामिया मिलिया और कभी टुकड़े टुकड़े गैंग के रूप में सामने आ रही है। देश को एक रखने के लिए इसको समझना बहुत जरूरी है । शाहीन बाग, जामिया मिलिया टुकड़े टुकड़े गैंग कांग्रेस और आप पार्टी का ज्वॉइंटर वेंचर है। 

जामिया में हुई फायरिंग पर क्या कहा था?
जामिया में फायरिंग के बाद भी अनिल विज ने टुकड़े-टुकड़े गैंग पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, टुकड़े टुकड़े गैंग कर रही काम जिनके इशारों पर। संभल के रहना अपने घर में छुपे हुए गद्दारों से।

क्या है शाहीन बाग विवाद?
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में शाहीन बाग में 50 दिन से कई लोग धरने पर बैठे हैं। विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन पर भाजपा का कहना है कि यह टुकड़े टुकड़े गैंग की साजिश है। पीएम मोदी ने एक रैली में कहा था यह संयोग नहीं बल्कि एक प्रयोग है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला