भाजपा ने कहा, पश्चिम बंगाल में जंगल राज, अब टीएमसी का वक्त खत्म

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में जंगल राज और आतंक का राज है। नड्डा ने पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का तर्पण भी किया। तर्पण पितृ पक्ष में की जाने वाली एक ऐसी रस्म है जिसमें पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें जल अर्पित किया जाता है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 28, 2019 10:31 AM IST

कोलकाता. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में जंगल राज और आतंक का राज है। नड्डा ने पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का तर्पण भी किया। तर्पण पितृ पक्ष में की जाने वाली एक ऐसी रस्म है जिसमें पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें जल अर्पित किया जाता है।

टीएमसी का वक्त खत्म : नड्डा

Latest Videos

- नड्डा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार का वक्त खत्म हो गया है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों को न्याय नहीं मिल रहा है।

- सामूहिक तर्पण करने के बाद पत्रकारों से कहा, "पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार में जंगल राज और आतंक का राज है। कानून का शासन न होने के कारण यहां गुंडा राज है।"

- भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, "लेकिन यह जंगल राज जल्द ही खत्म हो जाएगा क्योंकि टीएमसी सरकार का समय खत्म हो गया है।"

- उन्होंने कहा कि बनर्जी पश्चिम बंगाल में तेजी से अपना राजनीतिक आधार खो रही हैं। मुख्यमंत्री होने के नाते उनके पास कोई दूरदृष्टि नहीं है।

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts