बाढ़ का जायजा लेते वक्त BJP सांसद की नाव पलटी, खुद की सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

Published : Oct 03, 2019, 07:48 AM ISTUpdated : Oct 03, 2019, 08:05 AM IST
बाढ़ का जायजा लेते वक्त BJP सांसद की नाव पलटी, खुद की सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

सार

पाटलिपुत्रा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव पुनपुन के निकट दरधा नदी में डूबते-डूबते बच गए। दरअसल बिहार में भारी बारिश से आई बाढ़ से जन जीवन खासा प्रभावित है। जिसका जायजा लेने सांसद रामकृपाल यादव पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि जिस ट्यूब से बनी नाव पर सांसद को सवार किया था संतुलन बिगड़ने से वह नाव पलट गई। 

पटना. पाटलिपुत्रा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव पुनपुन के निकट दरधा नदी में डूबते-डूबते बच गए। दरअसल बिहार में भारी बारिश से आई बाढ़ से जन जीवन खासा प्रभावित है। जिसका जायजा लेने सांसद रामकृपाल यादव पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि जिस ट्यूब से बनी नाव पर सांसद को सवार किया था संतुलन बिगड़ने से वह नाव पलट गई। इसके बाद वे पानी में गिर पड़े। आनन-फानन में उन्‍हें पानी से बाहर निकाला। रामकृपाल यादव के गिरते ही वहां पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में उनके समर्थकों ने उन्‍हें निकाला। इसके बाद लोगों की जान में जान आई। बताया जाता है कि समर्थकों के साथ ही वे वहां से लौट गए। बता दें कि मंगलवार को भी वे बाढ़ पीडि़त इलाकों में घूम रहे थे।

प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान नहीं दे रहा-यादव
रामकृपाल यादव ने कहा कि राज्य प्रशासन केवल पटना पर ध्यान दे रहा है। वे ग्रामीण क्षेत्रों को नहीं देख रहे हैं, लोग रो रहे हैं। भोजन की अनुपलब्धता के कारण मवेशी मर रहे हैं। यहां तक ​​कि मुझे एक नाव भी नहीं मिली, मुझे बाढ़ वाले इलाकों का दौरा करने के लिए एक अस्थायी नाव का उपयोग करना पड़ा। बता दें कि लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार के लोग परेशान है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के कई जिलों में आई बाढ़ और भारी बारिश को जलवायु परिवर्तन का कारण माना है। उन्होंने बुधवार को कहा कि राज्य में कभी सूखा और कभी भारी बारिश जलवायु परिवर्तन के कारण है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Raihan Vadra Photos Row: रायहान की 74 तस्वीरें क्यों हटाईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह
Telecom Rules 2026: ₹10,000 आवेदन फीस, नई तकनीक की टेस्टिंग कैसे होगी? जानें स्टार्टअप्स के नियम