BJP New National President: बीजेपी में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में शिवराज, खट्टर, बंसल सहित कई दिग्गज चेहरे

Published : Jul 05, 2025, 09:48 PM IST
BJP Flag pic

सार

BJP New National President:भारतीय जनता पार्टी जल्द ही अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन सकती है। शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव जैसे नेता दावेदार। जानें बीजेपी के आंतरिक चुनावों और संगठनात्मक समीकरण का पूरा हाल।

BJP New National President: भारतीय जनता पार्टी अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष (New National President) की घोषणा जल्द कर सकती है। पार्टी ने अपने संविधान के मुताबिक जरूरी राज्यों में अध्यक्षों की नियुक्ति का काम पूरा कर लिया है, जिससे अब नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।

जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म, फिर बढ़ाया गया

मौजूदा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का कार्यकाल जनवरी 2023 में खत्म हो चुका था लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के चलते जून 2024 तक बढ़ा दिया गया। अब उनका कार्यकाल फिर से बढ़ाया गया है जिससे वो फिलहाल पद पर बने हुए हैं।

इन नेताओं के नाम रेस में सबसे आगे

पार्टी के शीर्ष पद के लिए जिन नेताओं के नाम पर चर्चा चल रही है उनमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan), मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar), केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan), भूपेंद्र यादव (Bhupender Yadav), बीजेपी महासचिव सुनील बंसल (Sunil Bansal) और विनोद तावड़े (Vinod Tawde) शामिल हैं। बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह के नामों पर भी चर्चा थी लेकिन किन्हीं वजहों से उन्होंने इनकार कर दिया है। इसके अलावा महिला अध्यक्ष पर भी विचार हो रहा है। महिला चेहरों में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, डी.पुरंदेश्वरी शामिल हैं।

इन बातों पर तय होगा अध्यक्ष का नाम

पार्टी सूत्रों के मुताबिक संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरण इन तीन फैक्टर पर नए अध्यक्ष का नाम तय किया जाएगा। हालांकि, बिहार चुनाव को देखते हुए माना जा रहा है कि भूपेंद्र यादव या दक्षिण को साधने के लिए किसी साउथ के चेहरे पर बीजेपी दांव खेल सकती है।

केंद्रीय चुनाव समिति करेगी प्रक्रिया का संचालन

बीजेपी जल्द ही केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee) बना सकती है जो नामांकन से लेकर स्क्रूटनी और जरूरत पड़ने पर वोटिंग तक की प्रक्रिया को संचालित करेगी।

आंतरिक चुनावों का दौर जारी

बीजेपी ने संगठनात्मक चुनावों की शुरुआत राज्य अध्यक्षों की नियुक्ति से की। अब तक पार्टी ने 26 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष (State Presidents) की घोषणा कर दी है। 2 जुलाई को पार्टी ने दूसरे चरण में 7 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए अध्यक्ष नियुक्त किए।

बीजेपी के संविधान में तय प्रक्रिया

बीजेपी के संविधान के अनुसार, पार्टी के आधे मंडलों (Mandals) में चुनाव के बाद जिला अध्यक्ष चुने जाते हैं। आधे जिलों में चुनाव होने के बाद राज्य अध्यक्ष तय होते हैं। आधे राज्यों में अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

नवजात बच्चे का कटा सिर मुंह में दबाए घूमता मिला आवारा कुत्ता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी का मामला
Bhairav Battalion बनेगा दुश्मनों का काल, ड्रोन ऑपरेटरों के साथ भारतीय सेना तैयार