प. बंगाल दौरे पर बोले BJP अध्यक्ष नड्डा, ममता का राज करो और बांटो में यकीन, जल्द लागू होगा CAA

Published : Oct 19, 2020, 12:30 PM ISTUpdated : Oct 19, 2020, 09:37 PM IST
प. बंगाल दौरे पर बोले BJP अध्यक्ष नड्डा, ममता का राज करो और बांटो में यकीन, जल्द लागू होगा CAA

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा सोमवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी दौरे पर पहुंचे। अपने दौरे के संबोधन में नड्डा ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। नड्डा ने कहा कि  वो अपनी पार्टी TMC के राजनीतिक हितों के लिए राज्य में 'फूट डालो और राज करो' की राजनीति कर रही हैं। लेकिन भाजपा ऐसा नहीं करती, भाजपा सभी के विकास के लिए काम करती है।

कोलकाता. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा सोमवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी दौरे पर पहुंचे। उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले संगठन के मामलों की जानकारी ली। इसके साथ ही सोमवार शाम को नड्डा ने भाजपा की सामाजिक समूह मीटिंग में भी हिस्सा लिया और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। नड्डा ने कहा कि  वो अपनी पार्टी TMC के राजनीतिक हितों के लिए राज्य में 'फूट डालो और राज करो' की राजनीति कर रही हैं। लेकिन भाजपा ऐसा नहीं करती, भाजपा सभी के विकास के लिए काम करती है।

बता दें कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हाल ही में नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले दो महीनों में कई डिजिटल रैलियों और बंगाल में पार्टी के कार्यक्रमों को संबोधित किया है।

सूत्रों के मुताबिक, कोरोना महामारी के बाद भाजपा अध्यक्ष का यह पहला बंगाल दौरा था। अपने बंगाल दौरे के दौरान, नड्डा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कैलाश विजयवर्गीय, मुकुल रॉय के साथ मिलकर बूथ और जिला स्तरीय नेताओं से चर्चा की। राज्य के एक स्थानीय नेता के मुताबिक, राज्य में कोई सार्वजनिक सभा नहीं आयोजित की गई। नड्डा, उत्तर बंगाल के पार्टी कार्यकर्ताओं से मीटिंग के बाद सोमवार शाम को ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

जल्द लागू होगा CAA - नड्डा

अपने संबोधन में नड्डा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के क्रियान्वयन में कोरोना महामारी के कारण काफी देरी हो रही है।जेपी नड्डा ने कहा कि आप सभी को नागरिकता संशोधन कानून का लाभ मिलेगा। इसे संसद से पारित कराया गया है और हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण सीएए के क्रियान्वयन में देरी हुई है। लेकिन जैसे-जैसे स्थिति में सुधार हो रहा है, काम शुरू हो गया है और अब नियम बनाए जा रहे हैं। सीएए को बहुत जल्द लागू किया जाएगा।

क्या है सीएए?

मालूम हो कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और क्रिस्चन धर्मों के प्रवासियों को नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है।वहीं इस कानून बनने के बाद से इसके खिलाफ देश में कई जगहों पर हिंसक विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिले। पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में भी नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया गया था। 

संवाददाता सम्मेलन हुआ रद्द

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पहले नड्डा के संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने का भी कार्यक्रम था, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया है। कभी कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गढ़ रहा उत्तर बंगाल अब भाजपा का गढ़ बन गया है। साल 2019 के आम चुनावों में यहां से भाजपा ने आठ लोकसभा सीटों में से सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

दुर्गापूजा से पहले शाह का दौरा टला

उत्तर बंगाल में आठ जिले हैं और विधानसभा की 294 सीटों में से यहां 54 सीटें पड़ती हैं। इससे पहले निर्णय किया गया था कि दुर्गापूजा से पहले शाह उत्तर बंगाल का दौरा करेंगे, लेकिन योजना को टाल दिया गया। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 42 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया