झारखंड : भाजपा ने 52 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, सीएम रघुवर दास जमशेदपुर ईस्ट से लडे़ंगे चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 52 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जमशेदपुर ईस्ट से सीएम रघुवर दास चुनाव लड़ेंगे। पहली लिस्ट में  13 युवा, 17 एसटी, 21 ओबीसी, 5 महिला और 6 एससी उम्मीदा हैं। भाजपा ने कुल 10 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 10, 2019 12:22 PM IST / Updated: Nov 10 2019, 06:04 PM IST

नई दिल्ली. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 52 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जमशेदपुर ईस्ट से सीएम रघुवर दास चुनाव लड़ेंगे। पहली लिस्ट में  13 युवा, 17 एसटी, 21 ओबीसी, 5 महिला और 6 एससी उम्मीदा हैं। भाजपा ने कुल 10 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है। झारखंड में 5 चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। 30 नवंबर, 7 दिसंबर, 12 दिसंबर, 16 दिसंबर और 20 दिसंबर को कुल 81 सीटों पर मतदान होगा। नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।

यह रही लिस्ट का पहला पेज

 

 

लिस्ट का दूसरा पेज


 

ऐसे होंगे पांच चरणों में चुनाव

चरणसीटनोटिफिकेशननामांकन आखिरी तारीख नाम वापसी तारीख  मतदान
1136 नवंबर13 नवंबर16 नवंबर30 नवंबर
22011 नवंबर18 नवंबर21 नवंबर7 दिसंबर
31716 नवंबर25 नवंबर28 नवंबर12 दिसंबर
41522 नवंबर29 नवंबर2 दिसंबर16 दिसंबर
51626 नवंबर3 दिसंबर6 दिसंबर 20 दिसंबर
नतीजे23 दिसंबर

2014 में 66.6% वोट पड़े थे

वर्तमान में झारखंड में भाजपा की सरकार है और झारखंड मुक्ति मोर्चा मुख्य विपक्षी पार्टी है। 81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में साल 2014 के चुनाव में 66.6% वोट पड़े, जिसमें भाजपा को सबसे ज्यादा 37 सीटें मिलीं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को 19, झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) को 8, कांग्रेस को 6, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU)(आजसू) को 5 और अन्य को 6 सीटें मिली थीं। 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य का गठन हुआ था। राज्य में 24 जिले हैं।

रघुवर दास ने 28 दिसंबर 2014 को ली थी शपथ
भाजपा को मिली जीत के बाद रघुवर दास ने  28 दिसंबर, 2014 को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। वहीं दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को खत्म होगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि झारखंड के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव का भी ऐलान हो सकता है। 

भाजपा ने बनाया है 65 प्लस का टारगेट
मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मिशन 65 प्लस का टारगेट रखा है। इस बार भाजपा ने ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU)(आजसू) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए भाजपा की सरकार बनाने की कोशिश में हैं। 

Share this article
click me!