कौन बनेगा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, RSS संग 5 घंटे किया मंथन, नाम तय नहीं

Published : Aug 13, 2024, 08:39 AM ISTUpdated : Aug 13, 2024, 09:10 AM IST
shah nadda return

सार

भाजपा अध्यक्ष पद के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पार्टी नेताओं और आरएसएस पदाधिकारियों संग हुई बैठक में कई नामों पर चर्चा हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हो पाया। नड्डा फिलहाल अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

नेशनल न्यूज। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा ये बड़ा सवाल हो गया है। पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी काफी बड़ी होती है इसलिए इसका निर्णय लेने में भी समय लग रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह के आवास पर बैठक की गई जिसमें पार्टी के तमाम नेता और आरएसएस के पदाधिकारी भी मौजूद थे। 5 घंटे तक चली मीटिंग में पार्टी अध्यक्ष को लेकर मंथन किया गया। इसमें नड्डा का नाम फिर से उठाया गया, हांलाकि कई अन्य नामों पर भी मंथन किया गया लेकिन निर्णय नहीं लिया जा सका। फिलहाल जब तक कोई नया अध्यक्ष नहीं चुना जाता है तब तक नड्डा ही ये जिम्मेदारी संभालेंगे।

बैठक में राजनाथ सिंह के अतिरिक्त अमित शाह और भाजपा के जनलर सेक्रेटरी बीएल संतोष के साथ अन्य नेता भी थे। आरएसएस से दत्तात्रेय होसबोले और अरुण कुमार शामिल हुए थे। बैठक में कई अन्य मामलों पर भी चर्चा की गई। इसमें बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर भी चर्चा हुई।

पढ़ें पीएम मोदी ने किसानों को दिया 109 नई फसलों की किस्म का तोहफा, जैविक खेती पर जोर

नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय देने के बाद चुनना होगा नया अध्यक्ष
लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पार्टी ने विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। इसमें जेपी नड्डा को इस बार स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में पार्टी का नया राष्ट्रीय कौन बनेगा इसे लेकर मंथन शुरू हो गया है। राजनाथ सिंह के घर चली लंबी बैठक में भी कोई नाम तय नहीं हो सका है। नड्डा को राज्यसभा का सदस्य भी चुना गया है।

क्या महिला नेता को दी जा सकती है पार्टी की कमान
भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर रक्षा मंत्री के घर हाईलेवल मीटिंग में कई नामों पर चर्चा हुई लेकिन कोई नाम तय नहीं हो सका। क्या पार्टी इस बार किसी महिला नेता पर भरोसा जता सकती है या किसी सीनियर नेता को दोहरी जिम्मेदारी दी जाएगी, फिलहाल पार्टी इस पर विचार कर रही है। 

2024 में चार विधानसभा चुनाव भी
वर्ष 2024 में इस बार चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी है। कुछ ही महीनों बाद हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड के साथ जम्मू कश्मीर भी इस बार चुनाव की तैयारी में दिख रहा है। ऐसे में पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी काफी बड़ी हो गई है। चुनाव में रणनीति तैयार करना, प्रत्याशियों का चयन आदि कई महत्वपूर्ण कार्य पार्टी अध्यक्ष  के जिम्मे होते हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: PM मोदी के वाराणसी दौरे से लेकर होर्मुज संकट तक-देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें
Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!