BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली एम्स में हुई एडमिट, सांस लेने में हो रही परेशानी

Published : Feb 20, 2021, 08:01 AM IST
BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली एम्स में हुई एडमिट, सांस लेने में हो रही परेशानी

सार

भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, इसी कारण अस्पकाल में उन्हें भर्ती कराया गया है। 

नेशनल डेस्क. भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, इसी कारण अस्पकाल में उन्हें भर्ती कराया गया है। उन्हें एक निजी वार्ड में रखा गया है। एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया उनकी देखरेख कर रहे हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

नहीं मिला कोविड-19 का लक्षण 

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें शाम लगभग 4.15 बजे अस्पताल में एडमिट कराया गया और एक निजी वार्ड में ले जाया गया। जहां वो डॉ. रणदीप गुलेरिया की निगरानी में हैं। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ, छाती में दर्द और साथ ही उच्च रक्तचाप की शिकायत थी। उनमें कोविड-19 का कोई भी लक्षण नहीं मिला।

दो महीने पहले मिले थे कोविड के लक्षण 

गौरतलब है कि दो महीने पहले उन्हें 18 दिसंबर को कोविड के लक्षण मिलने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले के लिए उनकी सुनवाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष अदालत में अगले दिन (19 दिसंबर) निर्धारित की गई थी। इस मामले में वो एक आरोपी हैं।

डॉक्टरों ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि 50 साल की सांसद को कई तरह की शारीरिक परेशानियां हैं। एम्स में उनके स्वास्थ्य की निगरानी करने वाली टीम के एक डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि उन्हें अस्थमा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कई अन्य परेशानियां हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

ड्रोन+उग्रवाद=नया खतरा? पूर्वोत्तर भारत की अहम संपत्तियों पर मंडराता “लो-कॉस्ट हाई-इम्पैक्ट” हमले का साया!
Navratri Special: ट्रेन में व्रतधारियों को मिलेगा बिना प्याज-लहसुन का भोजन, जानें 4 तरह की थाली में क्या होगा खास