मनोज तिवारी को कैंपेन सॉन्ग में 'नचाना' पड़ा महंगा, BJP ने मांगा 500 करोड़ रुपए का हर्जाना

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल, भाजपा ने मनोज तिवारी के डांस का कैंपेन में इस्तेमाल करने को लेकर आप के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। इसके अलावा भाजपा ने 500 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भी भेजा है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 13, 2020 5:45 AM IST / Updated: Jan 13 2020, 11:18 AM IST


नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल, भाजपा ने मनोज तिवारी के डांस का कैंपेन में इस्तेमाल करने को लेकर आप के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। इसके अलावा भाजपा ने 500 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भी भेजा है। 

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। यह एडिट किया गया था। इसमें मनोज तिवारी डांस करते नजर आ रहे थे, बैकग्राउंड में लगे रहो केजरीवाल गाना बचता सुनाई दे रहा है। 

Latest Videos

"

आप को वीडियो का इस्तेमाल करने की इजाजत किसने दी- तिवारी
वीडियो के वायरल होने के बाद मनोज तिवारी ने पूछा, आम आदमी पार्टी को इस वीडियो का इस्तेमाल करने की अनुमति किसने दी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष तिवारी ने कहा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी विधानसभा चुनाव में होने वाली हार से परेशान हैं। उन्होंने कहा, हमने इस बारे में चुनाव आयोग से शिकायत की है। साथ ही 500 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भी भेजा है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Supreme Court On Bulldozer Action: SC ने सरकारों को अब ढंग से समझा दिया
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने सोनीपत में जनता को संबोधित किया | हरियाणा विजय संकल्प यात्रा |
LIVE: भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद नई दिल्ली में मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई