कोरोना से मौतों पर घिरी दिल्ली, भाजपा ने कहा 35000 लोगों की जान गई, लेकिन केजरीवाल ने झूठे आंकड़े पेश किए

Published : Jun 03, 2021, 01:00 PM ISTUpdated : Jun 03, 2021, 01:18 PM IST
कोरोना से मौतों पर घिरी दिल्ली, भाजपा ने कहा 35000 लोगों की जान गई, लेकिन केजरीवाल ने झूठे आंकड़े पेश किए

सार

दिल्ली में कोरोना से हुई मौतों पर भाजपा ने बड़ा सवाल खड़ा किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्ली सरकार पर कोरोना से हुईं मौतों का आंकड़ा छुपाने का आरोप लगाया है। पात्रा ने दिल्ली सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग की है। भाजपा ने दिल्ली में संक्रमण से 35000 से अधिक मौतें होने की बात कही है। आरोप है कि केजरीवाल सरकार ने झूठे आंकड़े पेश करके इन्हें कम बताया। 

नई दिल्ली. दिल्ली में कोरोना से हुईं मौतों लेकर भाजपा ने बड़ा सवाल खड़ा किया है। भाजपा ने दिल्ली में संक्रमण से 35000 से अधिक मौतें होने की बात कही है। आरोप है कि केजरीवाल सरकार ने झूठे आंकड़े पेश करके इन्हें कम बताया। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्ली दिल्ली सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग की है। 

मौतों में 250% की बढ़ोतरी 
संबित ने कहा-अप्रैल और मई में दिल्ली के 3 नगर निगमों द्वारा लगभग 34,750 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं, लेकिन दिल्ली सरकार के सरकारी आंकड़े 9,916 प्रमाण पत्र हैं। मृतकों के जो आंकड़े दिखाए गए और जो वास्तविक संख्या है, उसमें 250% बढ़ोतरी है। 2 महीनों के कोविड के सरकारी आंकड़े 13,201 रहे। नगर निगम के आंकड़ों और आधिकारिक आंकड़ों का अंतर 21,549 है। 21,000 से अधिक मौतों का कोई हिसाब देने को तैयार नहीं है। दिल्ली की सरकार इस पर सफाई दे। 

दिल्ली में मृत्युदर सबसे अधिक
संबित पात्रा ने कहा कि दिल्ली की मृत्यु दर देश में सबसे अधिक 2.9% है और दूसरे नंबर पर पंजाब है, जबकि राष्ट्रीय मृत्यु दर 1.3% है। क्या कारण है कि दिल्ली में इतनी मौतें हुई हैं और कौन इसके लिए जिम्मेदार है? 

सरकारी आंकड़ा यह है
covid19india.org के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में अब तक 14,27,439 केस आ चुके हैं। इस समय 9,364 एक्टिव हैं। 13,93,673 लोग ठीक हो चुके हैं। 24402 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 1.9 करोड़ टेस्ट किए गए। 55 लाख लोगों को सिंगल या डबल डोज लगाई जा चुकी है।

इससे पहले भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने भी केजरीवाल पर खड़े किए थे सवाल
मीनाक्षी लेखी ने कहा- दिल्ली सरकार का बज़ट लगातार बढ़ता चला गया, ऐसा कैसे की पिछले 7 साल में नगर निगम का बज़ट कम होता गया। दिल्ली नगर निगम ने कोविड महामारी के दौरान अभाव में प्रभाव का कार्य किया। शासन की प्रथम ज़िम्मेदारी कल्याणकारी योजनाएं होती हैं, जो शासक कल्याणकारी योजनाओं के तहत कल्याण का और लोकतंत्र को स्थापित करने का काम न करे क्या उसे शासन में बने रहने का अधिकार है?

दिल्ली रोज पेश करती है आंकड़े
कोरोना और ब्लैक फंगस से जुड़े मामलों पर दिल्ली सरकार रोज आंकड़े पेश करती है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया-कोरोना वायरस के 576 मामले आए और पॉजिटिविटी 0.78% थी। पॉजिटिविटी लगातार 3 दिन से 1% से नीचे चल रही है। दिल्ली में कल तक ब्लैक फंगस के कुल 1044 मरीज थे, जिसमें 92 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 89 मरीजों की अभी तक मौत हुई है। सक्रिय मामले लगभग 900 हैं।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली