भाजपा 250 प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 3 करोड़ परिवारों से करेगी संपर्क, बताएगी क्या है नागरिकता कानून

Published : Dec 21, 2019, 05:40 PM ISTUpdated : Dec 21, 2019, 06:20 PM IST
भाजपा 250 प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 3 करोड़ परिवारों से करेगी संपर्क, बताएगी क्या है नागरिकता कानून

सार

नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शनों के बीच भाजपा ने एक बड़ा फैसला किया है। भाजपा 3 करोड़ से ज्यादा परिवारों से संपर्क कर उन्हें नागरिकता कानून के बारे में समझाएगी। इसके लिए 10 दिनों तक में कई कैंपेन किया जाएगा।  

नई दिल्ली. नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शनों के बीच भाजपा ने एक बड़ा फैसला किया है। भाजपा 3 करोड़ से ज्यादा परिवारों से संपर्क कर उन्हें नागरिकता कानून के बारे में समझाएगी। इसके लिए 10 दिनों तक में कई कैंपेन किया जाएगा। 250 से ज्यादा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस कानून के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। बिहार भाजपा के प्रभारी और सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि इस कानून को लेकर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। इसे दूर करने के लिए यह कदम उठाया जाएगा।

- भूपेंद्र यादव ने कहा,"मैं कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2003 में बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने की अपील की थी?" उन्होंने कहा, "नागरिकता संशोधन अधिनियम पर विपक्ष और कांग्रेस द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है।"

क्या कांग्रेस उपद्रव का समर्थन करती है ?
उन्होंने पूछा, "क्या कांग्रेस देश में आगजनी का और उपद्रव का समर्थन करती है?, भाजपा का मानना है कि नागरिकता संशोधन कानून के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में धार्मिक प्रताड़ना के शिकार हुए अनेकों लोगों को नई आशा, विश्वास, सुरक्षा, आस्था, गरिमापूर्ण जीवन देने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।"

1101 शिक्षाविदों ने किया समर्थन
उन्होंने कहा, "आज देश के 1,101 शिक्षाविदों ने अपने हस्ताक्षर के द्वारा इस कानून का समर्थन किया है। अनेकों विश्वविद्यालयों से इस संदर्भ में पत्र प्राप्त हुए हैं।"

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Women Reservation Bill 2026: 30 साल का इंतजार, फिर भी लोकसभा में क्यों टूटा महिला आरक्षण का सपना?
Heatwave Alert: अप्रैल से जून तक इन इलाकों में चलेगी भीषण लू: IMD का हीटवेव फ्रीक्वेंसी अलर्ट जारी