मजेरहाट पुल निर्माण में हो रही देरी पर भाजपा कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

दक्षिण पश्चिमी कोलकाता में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन मजेरहाट पुल की ओर प्रदर्शन करते बढ़ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोके जाने के बाद पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए तरताला मोड़ पर अवरोधक लगाए थे। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 26, 2020 12:44 PM IST / Updated: Nov 26 2020, 06:17 PM IST

कोलकाता. दक्षिण पश्चिमी कोलकाता में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन मजेरहाट पुल की ओर प्रदर्शन करते बढ़ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोके जाने के बाद पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए तरताला मोड़ पर अवरोधक लगाए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुल के निर्माण में हो रही देरी के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। 

बीजेपी सूत्रों की मानें तो भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय विरोध प्रदर्शन रैली में हिस्सा लेने वाले थे लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया। मजेरहाट पुल का एक हिस्सा चार सितंबर 2018 को गिर गया था, जिससे दो व्यक्तियों की जान चली गई थी। पुल को ध्वस्त कर नया पुल बनाया जा रहा है और अगले महीने की शुरुआत में इसे जनता के लिए खोले जाने की उम्मीद है।

Latest Videos

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए किया लाठीचार्ज 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। अधिकारी ने कहा कि भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है। 

बीजेपी नेताओं ने की निंदा 
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया '' यह भाजपा कार्यकर्ता जो की पश्चिम बंगाल के एक माध्यम वर्ग से ताल्लुक रखता है। इसे ट्रैफिक जाम होने से घंटों तक रेंगना पड़ता है और काम करना पड़ता है। पुलिस ने इसके सिर पर मारा है. क्योकि ममता बनर्जी एक अक्षम मुख्यमंत्री हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
सुल्तानपुर डकैती के गुनहगारों का हिसाब कर रही STF, अब तक 11 के खिलाफ हुआ एक्शन
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
राहुल ने बताई विपक्ष की पावर कहा- पहले जैसे नहीं रहे मोदी #Shorts
CM Atishi के पहले ही आदेश पर एलजी ने दिया झटका, आखिर क्यों वापस लौटाई फाइल