
नई दिल्ली. 'बॉयज लॉकर रूम' चैट को लेकर हाल ही में काफी हंगामा हुआ था। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर बने 'बॉयज लॉकर रूम' ग्रुप में गैंगरेप का वायरल चैट लड़की ने ही फर्जी अकाउंट बनाकर किया था। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने दोस्तों के कैरेक्टर को जानने के लिए खुद के गैंगरेप का जिक्र किया था। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर 'बॉयज लॉकर रूम' पर लड़कियों के बारे में अश्लील चैट देखकर लोगों ने बहस शुरू कर दी थी।
पुलिस ने इस मामले में एक और खुलासा किया है कि यह चैट इंस्टाग्राम पर नहीं बल्कि स्नैपचैट पर हुई थी। पुलिस ने खुलासा किया है कि लड़की ने इस ग्रुप में सिद्धार्थ नाम से फेक आईडी बनाकर लड़कों के बीच एंट्री की थी। साइबर सैल ने इस मामले में
एक लड़के ने जताई थी आपत्ति
पुलिस के मुताबिक, लड़की ने 'सिद्धार्थ' नाम से फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद ग्रुप पर अपने गैंगरेप की बात सुझाई। इसमे एक नाबालिग लड़के ने प्लान में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया और बातचीत बंद कर दी। इसके बाद लड़के ने ये स्क्रीनशॉट अपने दोस्तों के ग्रुप में भेजे। इन ग्रुप में वह लड़की भी शामिल था, जिसने फर्जी अकाउंट बनाया था। इसके बाद यह चैट सोशल मीडिया पर वायरल गई।
पोस्ट के वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई। इसके बाद पुलिस ने ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार किया। इसके अलावा कई छात्रों से भी पूछताछ की गई। इस मामले में साइबर सेल ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद साइबर सेल ने खुलासा किया कि लड़की ने ही सिद्धार्थ नाम की आईडी बनाकर अपने गैंगरेप की बात शुरू की थी।
24 छात्रों से हुई पूछताछ
इस मामले में पुलिस ने नोएडा के एक छात्र को गिरफ्तार किया था। यह ग्रुप एडमिन था। अब तक इस मामले में 24 छात्रों से पूछताछ हो चुकी है। इनके मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। इसके बाद साइबर सेल ये खुलासा करने में कामयाब हुई।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.