सोनू सूद के खिलाफ अरेस्ट वारंट हुआ जारी, क्या है पूरा मामला?

Published : Feb 07, 2025, 07:24 AM IST
sonu sood

सार

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ 10 लाख की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। 

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एक नई कानूनी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर छाए रहने वाले एक्टर एक बार फिर से सुर्खयों में हैं। पंजाब के लुधियाना की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रमणप्रीत कौर ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई अदालत में गवाही देने के लिए भेजे गए बार-बार समन के बावजूद सोनू सूद के पेश न होने के कारण की गई है।

एक्टर सोनू सूद के खिलाफ वारंट जारी

यह मामला 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें लुधियाना के वकील राजेश खन्ना ने मोहित शुक्ला नामक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में लुधियाना के वकील राजेश खन्ना ने मोहित शुक्ला नाम के व्यक्ति के खिलाफ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है, जिसमें उसे नकली रिजिका सिक्के में निवेश करने के लिए लालच दिया गया था। राजेश ने अपनी इस शिकायत में और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सोनू सूद को इसी मामले में गवाही देनी थी। सोनू सूद को कई बार समन भेजा गया, लेकिन उन्होंने अदालत के निर्देशों का पालन नहीं किया। इसके चलते कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई जल्द होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: क्या दिल्ली में बन रही BJP सरकार, आए 2 और Exit Polls

सोनू सूद ने क्या कहा?

अब यह वारंट मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन, अंधेरी वेस्ट को भेजा गया है, जिसमें पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वे सोनू सूद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करें। इस मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए सोनू सूद ने कहा, "मैं किसी भी चीज़ का ब्रांड एंबेसडर नहीं हूं। मैं पहले ही अपने वकील के जरिए जवाब दे चुका हूं और 10 फरवरी को फिर दे दूंगा। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। मैं जानता भी नहीं हूं कि यह सब क्या है। बस कुछ लोग पब्लिसिटी लेना चाहते हैं, इसीलिए ऐसी चीजें कर रहे हैं।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले