मंगलसूत्र पहना रहा था दूल्हा, ब्वॉयफ्रेंड को देख जागा दुल्हन का प्यार; शादी छोड़ भागी

Published : Feb 29, 2020, 05:11 PM ISTUpdated : Feb 29, 2020, 08:43 PM IST
मंगलसूत्र पहना रहा था दूल्हा, ब्वॉयफ्रेंड को देख जागा दुल्हन का प्यार; शादी छोड़ भागी

सार

शादी के लिए मंडप सच चुका था। दूल्हा और दुल्हन के रिश्तेदारों का आना भी शुरू हो गया था। यहां तक की शादी की रस्में भी शुरू हो गई थीं। लेकिन उसी वक्त दुल्हन का पुराना ब्वॉयफ्रेंड वहां पहुंचता है। 

हैदराबाद. शादी के लिए मंडप सच चुका था। दूल्हा और दुल्हन के रिश्तेदारों का आना भी शुरू हो गया था। यहां तक की शादी की रस्में भी शुरू हो गई थीं। लेकिन उसी वक्त दुल्हन का पुराना ब्वॉयफ्रेंड वहां पहुंचता है। यह कोई फिल्म का सीन नहीं, बल्कि यह तेलंगाना का मामला है। यहां दुल्हन बीच में शादी छोड़कर यह कहकर चली गई कि उसे शादी नहीं करनी।

यह मामला तेलंगाना के वानापार्टी जिले के चर्लापल्ली गांव का है। यहां शुक्रवार को रीति रिवाजों के साथ शादी हो रही थी। यहां तक की दूल्हा बस मंगलसूत्र पहनाने ही वाला था, उसी वक्त दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।

ब्वॉयफ्रेंड को देख जागा प्यार
दुल्हन ने कहा, वह शादी नहीं करना चाहती। इसके बाद वहां मौजूद लोग सख्ते में आ गए। हालांकि, परिजनों ने लड़की को मनाने का प्रयास भी किया। लेकिन वह नहीं मानी और वहां से चली गई। लड़की के परिजनों का कहना है कि शादी के मंडप पर उसने अपने पुराने ब्वॉयफ्रेंड को देख लिया। इसके बाद उसने ये शादी ना करने का फैसला किया। सब लोगों ने उसे रोकने की तमाम कोशिशें कीं। लेकिन नहीं रोक सके।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?