
लखनऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर चौथे चरण के मतदान से पहले बसपा ने प्रत्याशियों की 14वीं लिस्ट जारी की है। चुनाव में बसपा ने कुशीनगर और देवरिया से प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कुशीनगर लोकसभा सीट से शुभ नारायण चौहान और देवरिया सीट से संदेश यादव को मैदान में उतारा है। मिस्टर पर दांव लगाया है।
शुभ नारायण का स्वामी प्रसाद मौर्य से होगा सामना
बसपा की ओर से कुशीनगर के लिए शुभ नारायण चौहान को टिकट दिया गया है। बसपा की 14 लिस्ट जारी होने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के बसपा में लौटने की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है। पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के ऐलान किया था जिसके बाद से उनके बीएमसपी में जाने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। फिलहाल अब स्वामी प्रसाद मौर्य के आज कुशीनगर से ही नामांकन भरने की चर्चा शुरू हो गई है। ऐसे हुआ तो शुभ नारायण को स्वामी प्रसाद मौर्य से कड़ी चुनौती मिलेगी।
भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भी मैदान में
कुशीनगर लोकसभा सीट से भाजपा ने विजय दुबे को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं इंडिया गठबंधन ने अजय प्रताप को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके साथ ही देवरिया सीट से कांग्रेस के टिकट पर इस बार अखिलेश प्रताप सिंह पर दांव खेला गया है। भाजपा ने इस सीट से शशांक मणि त्रिपाठी पर दांव खेला है। बसपा के सामने इंडिया गठबंधन और भाजपा दो मजबूत चुनौतियां हैं जिनसे उबरने के लिए उसे कड़ी मेहनत करनी होगी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.