BSP Supremo मायावती की मां का दिल्ली के अस्पताल में निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Published : Nov 13, 2021, 07:12 PM IST
BSP Supremo मायावती की मां का दिल्ली के अस्पताल में निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

सार

बहुजन समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मायावती की मां रामरती का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। कुछ समय से यहां उनका इलाज चल रहा था।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री (CM)मायावती  की मां (Mayawati's Mother) रामरती का शनिवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। डॉक्टरों ने बताया कि हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ। बाद में बसपा ने एक बयान जारी कर बताया कि 92 वर्षीय रामरती का राष्ट्रीय राजधानी के एक अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बसपा अध्यक्ष अपनी मां के निधन की सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। रविवार को रामरती का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। करीब एक साल पहले मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bihar Big Breaking: राज्यसभा जाने की बात को नीतीश कुमार ने खुद किया कन्फर्म
UNESCO World Heritage City: भारत से सिर्फ 5 घंटे दूर ‘धरती का स्वर्ग’! आखिर क्यों ट्रैवलर्स हो रहे दीवाने?