Budget: अब और ताकतवर होगी सेना, लगातार 7वें साल बढ़ा डिफेंस बजट; जानिए इस मामले में किस नंबर पर है भारत

Published : Feb 01, 2021, 02:23 PM ISTUpdated : Feb 01, 2021, 02:30 PM IST
Budget: अब और ताकतवर होगी सेना, लगातार 7वें साल बढ़ा डिफेंस बजट; जानिए इस मामले में किस नंबर पर है भारत

सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आम बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने डिफेंस यानी रक्षा बजट के लिए 4,78,195.62 लाख करोड़ रुपए जारी किए। इसमें 1,15,850 लाख करोड़ रुपए की पेंशन शामिल हैं। लगातार यह 7वां साल है, जब मोदी सरकार ने डिफेंस बजट बढ़ाया है। इससे पहले 2020 में रक्षा बजट 4.71 लाख करोड़ रुपए था। 

नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आम बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने डिफेंस यानी रक्षा बजट के लिए 4,78,195.62 लाख करोड़ रुपए जारी किए। इसमें 1,15,850 लाख करोड़ रुपए की पेंशन शामिल हैं। लगातार यह 7वां साल है, जब मोदी सरकार ने डिफेंस बजट बढ़ाया है। इससे पहले 2020 में रक्षा बजट 4.71 लाख करोड़ रुपए था। 

डिफेंस के कुल बजट में अगर पेंशन की राशि हटा दी जाए तो यह करीब  3.63 लाख करोड़ है। 2020 में यह राशि 3.37 लाख करोड़ थी। वहीं, 2019 में मोदी सरकार ने रक्षा बजट के लिए 3.18 लाख करोड़ रुपए जारी किए थे। 


राजनाथ सिंह ने दिया वित्त मंत्री को धन्यवाद
 


हर साल बढ़ रहा डिफेंस बजट
 

साल          रक्षा बजट
20142.29 लाख करोड़
20152.47 लाख करोड़ 
20163.41 लाख करोड़
20173.6 लाख करोड़
20184.04 लाख करोड़
20194.31 लाख करोड़
20204.71 लाख करोड़
20214.78 लाख करोड़


रक्षा बजट के मामले में किस नंबर पर है भारत ? 

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) पूरी दुनिया के सैन्य बजट पर नजर रखता है। SIPRI के मुताबिक, 2019 में पूरी दुनिया का रक्षा बजट 1917 अरब डॉलर था। इसके अलावा भारत रक्षा बजट पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले दुनिया के टॉप 5 देशों में शामिल है। 

कौन है पहले नंबर पर?
रक्षा बजट के मामले में अमेरिका दुनिया के पहले स्थान पर है। 2019 में अमेरिका ने रक्षा बजट पर 732 अरब डॉलर खर्च किए थे। कुल बजट में यह 38% था। अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार बेचता है। यही वहां की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा हिस्सा है। 

चीन दूसरे नंबर पर
SIPRI के मुताबिक, चीन इस मामले में दूसरे नंबर पर है। 2019 में चीन का रक्षा बजट 261 अरब डॉलर था। दुनिया के कुल बजट में इसकी हिस्सेदारी 14% है। चीन ने पिछले कुछ सालों से अपने रक्षा बजट में बढ़ोतरी की है। 

भारत तीसरे नंबर पर
भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी ग्राउंड आर्मी है। भारत में 14 लाख जवान हैं। लेकिन रक्षा बजट के मामले में भारत का स्थान तीसरा है। भारत ने 2019 में अपने रक्षा बजट के लिए 71.1 अरब डॉलर खर्च किए थे। दुनिया के कुल बजट में यह 3.7 फीसदी है। 
 
चौथे स्थान पर रूस 
रक्षा बजट के मामले में रूस का चौथा स्थान है। रूस ने 2019 में 65.1 अरब डॉलर खर्च किए थे। यह कुल बजट का 3.4% था। 

सऊदी अरब
इस लिस्ट में सऊदी अरब 5वें नंबर पर है। सऊदी अरब ने अपने रक्षा बजट पर अपनी जीडीपी का 8 फीसदी हिस्सा खर्च किया। 2019 में सऊदी अरब का रक्षा बजट 61.9 अरब डॉलर था। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

दिल्ली मेट्रो का बड़ा बदलाव: इन 10 स्टेशनों पर मिलेगी बाइक टैक्सी, ऑटो और कैब
निशा वर्मा कौन हैं? पुरुष प्रेग्नेंसी पर उनका जवाब क्यों हो रहा वायरल?