उपचुनाव: फाइनल रिजल्ट से पहले इन तीन राज्यों ने मनाया जीत का जश्न, MP में शिवराज ने खिलाई जलेबी

बिहार विधानसभा चुनाव में चल रही रस्साकसी में आज फैसले की घड़ी है। आज बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के बाद मतगणना हो रही है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना ही आज हो रही है। इसी को लेकर मध्यप्रदेश, गुजरात और कर्नाटक समेत कईं राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने फाइनल रिजल्ट से पहले अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 10, 2020 8:36 AM IST / Updated: Nov 10 2020, 02:59 PM IST

नई दिल्ली. बिहार विधानसभा चुनाव में चल रही रस्साकसी में आज फैसले की घड़ी है। आज बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के बाद मतगणना हो रही है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना ही आज हो रही है। कईं राज्यों में हुए उपचुनावों के रुझानों से अब तक साफ हो गया है कि कहां किसकी सरकार बन सकती है। इसी को लेकर मध्यप्रदेश, गुजरात और कर्नाटक समेत कईं राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया है। 

बता दें कि वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों अनुसार एक उम्मीदवार, उनका चुनाव एजेंट और मतगणना एजेंट को, मतगणना केंद्र के हॉल में मौजूद रहने की अनुमति दी गई है।

Latest Videos

1- शिवराज ने जलेबी खिलाकर मनाया जश्न
मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार का भविष्य तय करेंगे। हालांकि दोपहर तक आए रुझानों में मध्यप्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार फिर से बनती नजर आ रही है। इसी को लेकर सीएम शिवराज ने भोपाल में एमपी भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा और अन्य नेताओं के साथ मुंह मीठा किया। (तस्वीर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए) 

बता दें कि मध्य प्रदेश में 10 मार्च को सियासी संकट की शुरुआत हुई। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस के 22 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दिया और भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई। इसके बाद जुलाई में बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी और नेपानगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी कसडेकर भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गईं। फिर मांधाता विधायक ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। इसके अलावा 3 विधायकों का निधन हो गया। यानी कुल 28 विधानसभा सीटें खाली हो गईं। इन्हीं 28 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ रहे हैं। यही नतीजे राज्य में सरकार का भाग्य तय करेंगे। 

2- गुजरात में 8 सीटों पर बढ़त बनाने पर सीएम रुपाणी ने मनाया जश्न

गुजरात में 8 सीटों पर हुए उप चुनाव में सत्ताधारी भाजपा सभी 8 सीटों पर आगे चल रही है। इसी को लेकर राज्य के सीएम ने कहा है कि उपचुनाव में सभी आठ सीट पर जीत एक ट्रेलर है। अभी भाजपा आगामी पंचायत चुनाव निकाय चुनाव तथा 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जोरदार प्रदर्शन करेगी। बता दें कि गुजरात में 8 सीटों अब्दसा, धारी, डांग, गडहडा, कपराडा, कर्जन, लिमडी और मोरबी सीटों पर उपचुनाव हुए थे। जून में राज्यसभा चुनाव से पहले मौजूदा विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद से ये सीटें खाली हो गई थीं। इन सीटों पर उपचुनाव से राज्य में भाजपा की स्थिति और मजबूत होती दिख रही है। 

कांग्रेस ने समाज में अफवाह फैलाई - रूपाणी
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस की हार उसकी नाव में आखिरी कील साबित होगी। रुपाणी ने कहा कि कांग्रेस समाज में अफवाह फैलाकर चुनाव में फायदा लेने की कोशिश करती है लेकिन गुजरात की जनता ने उनको सफल नहीं होने दिया।

3- कर्नाटक सीएम येदियुरप्पा ने कार्यकर्ताओं को खिलाई मिठाई
कर्नाटक की दोनों विधानसभा सीटों सिरा और आर.आर. नगर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी आगे चल रही है। आर आर नगर और तुमकुरु जिले के सिरा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। जनता दल-एस के विधायक बी सत्यनारायण की मृत्यु के बाद सिरा सीट खाली हो गई थी। वहीं आरआर नगर सीट कांग्रेस विरोधी विधायक मुनिरत्न के अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हो गई थी। इसी को लेकर राज्य भाजपा ईकाई जश्न मना रही है।

Share this article
click me!

Latest Videos

बदलापुर एनकाउंटर पर HC के 10 सवाल, फंस गई महाराष्ट्र पुलिस! । Badlapur Encounter
कृषि कानून वाले बयान पर कंगना ने लिया यू-टर्न, क्या अब कम होगी बीजेपी की टेंशन? । Kangana Ranaut
Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
कौन है संजय शिदें? बदलापुर कांड के आरोपी को दी मौत, दाऊद के भाई को किया था अरेस्ट । Badlapur
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया