सुशांत सिंह की मौत का 1 साल: केस में CBI जांच का क्या हुआ, खुद जांच एजेंसी ने दी जानकारी

Published : Jun 14, 2021, 04:12 PM IST
सुशांत सिंह की मौत का 1 साल: केस में CBI जांच का क्या हुआ, खुद जांच एजेंसी ने दी जानकारी

सार

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 1 साल हो गया है। पिछले साल 14 जून को उनका शव उनके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई ने सोमवार को बताया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी CBI जांच अभी भी जारी है और मामले के सभी पहलुओं पर बारीकी से गौर किया जा रहा है। 

मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 1 साल हो गया है। पिछले साल 14 जून को उनका शव उनके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई ने सोमवार को बताया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी CBI जांच अभी भी जारी है और मामले के सभी पहलुओं पर बारीकी से गौर किया जा रहा है। 

सुप्रीम कोर्ट ने CBI को पिछले साल 19 अगस्त को जांच की मंजूरी दी थी। इसके बाद सीबीआई इस मामले में जांच कर रही है। लेकिन सूत्रों की मानें तो अभी तक सीबीआई के हाथ कुछ नहीं लगा। यही वजह है कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। ना ही चार्जशीट दाखिल की गई। 

सीबीआई ने इस केस में अब तक क्या क्या किया?
सीबीआई को 19 अगस्त को इस मामले में जांच मिली थी। CBI की एक टीम ने मुंबई के सांताक्रूज इलाके में DRDO गेस्ट में अपना दफ्तर बनाया था। यही सभी संबंधित व्यक्तियों को जांच के लिए बुलाया गया। रिया से भी तीन दिन लगातार सात सात घंटे पूछताछ हुई। इसके अलावा सीबीआई ने उसके भाई शौविक, पिता इंद्रजीत और मां संध्या चक्रवर्ती, सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, स्टाफ में से दीपेश सावंत और केशव से भी पूछताछ हुई थी। सुशांत के स्टाफ से महेश शेट्टी और मैनेजर श्रुति मोदी से भी जांच एजेंसी ने पूछताछ की थी। 

सीबीआई ने सुशांत के घर पर पूरा क्राइम सीन रीक्रिएट किया था। टीम कूपर हॉस्पिटल भी गई थी और सुशांत की पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स की टीम से भी सवाल-जवाब किए गए थे। 
 
 सुशांत केस में अब तक क्या क्या हुआ?

  • 14 जून- सुशांत सिंह का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर मिला था। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या करार दिया। 
  • 25 जून: पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुशांत सिंह की मौत की वजह दम घुटने से बताई गई। इसके अलावा शरीर में और निशान भी नहीं मिले। 
  • 25 जुलाई- सुशांत के पिता ने बिहार में रिया और उनके परिवार पर एफआईआर दर्ज कराई। रिया पर 15 करोड़ रुपए के गबन का आरोप लगा। 
  • 31 जुलाई- ईडी की मामले में एंट्री, रिया, उनके भाई और माता पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 
  • 19 अगस्त- सीबीआई ने जांच शुरू की
  • 8 सितंबर- एनसीबी ने ड्रग्स मामले में रिया को गिरफ्तार किया। 
  • 29 सितंबर - दिल्ली एम्स में डॉ सुबोध गुप्ता की अध्यक्षता में कमेटी ने सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बिसरा रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी। 
  • 7 अक्टूबर- रिया को जमानत मिली। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Train Ticket Refund Rule : रेलवे ने बदल दिए रिफंड रूल, टिकट कैंसिल करने से पहले जरूर दें ध्यान
90% तेल विदेशी जहाजों से आता है… मोदी सरकार ने अचानक लिया एक और बड़ा फैसला