सीजफायर उल्लंघन में 1 भारतीय जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में 2 पाकिस्तानी सैनिक हुए ढेर

Published : Dec 26, 2019, 10:45 AM IST
सीजफायर उल्लंघन में 1 भारतीय जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में 2 पाकिस्तानी सैनिक हुए ढेर

सार

पाकिस्तान लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। बुधवार देर रात पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में भारतीय सेना का एक सूबेदार ढेर हो गया। भारत भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है।

नई दिल्ली. पाकिस्तान लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। बुधवार देर रात पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में भारतीय सेना का एक सूबेदार ढेर हो गया। भारत भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। पाकिस्तान ने भी माना है कि भारत की जवाबी कार्रवाई में 2 पाकिस्तानी सैनिक ढेर हो गए। 

सेना के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने उरी सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन किया गया। पाकिस्तानी सेना मोर्टार से हमला कर रही है और नागरिकों को निशाना बना रही है।

पाकिस्तान के 2 सैनिक ढेर
भारत की जवाबी कार्रवाई में पीओके के देवा सेक्टर में तैनात दो पाकिस्तानी सैनिक ढेर हो गए। इसकी जानकारी पाक सेना ने भी दी है। हालांकि, इस बार भी पाकिस्तान ने एक और झूठ बोला है। पाकिस्तान का दावा है कि उसकी ओर से की गई फायरिंग में भारत के तीन जवान शहीद हुए है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Mussoorie Homestay Death: रहस्यमयी हालत में मरी मिली 27 साल की IT प्रोफेशनल, पति के साथ गई थी घूमने
TMC Crisis: विधायक-सांसद तो झांकी हैं, ममता दीदी के गढ़ में बड़ा खेल अभी बाकी है! जानें बागी गुट का प्लान