भारत - चीन सीमा विवाद के बीच केंद्रीय समिति की सुरक्षा मामलों पर होगी बैठक, प्रधान मंत्री करेंगे नेतृत्त्व

Published : Sep 08, 2020, 05:52 PM ISTUpdated : Sep 08, 2020, 05:56 PM IST
भारत - चीन सीमा विवाद के बीच केंद्रीय समिति की सुरक्षा मामलों पर होगी बैठक, प्रधान मंत्री करेंगे नेतृत्त्व

सार

भारत - चीन सीमा विवाद के बीच मंगलवार को सुरक्षा मामलों पर केंद्रीय समिति की बैठक होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और चीन सीमा विवाद की मौजूदा स्थिति पर चर्चा और आगे की रणनीति पर बैठक होगी।  

भारत - चीन सीमा विवाद के बीच मंगलवार को सुरक्षा मामलों पर केंद्रीय समिति की बैठक होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और चीन सीमा विवाद की मौजूदा स्थिति पर चर्चा और आगे की रणनीति पर बैठक होगी।


सूत्रों के मुताबिक समिति की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत शामिल हो सकते हैं। केंद्रीय समिति की बैठक के बाद देश की अर्थव्यवस्था को लेकर भी चर्चा हो सकती है जिसमें आर्थिक मामलों के मंत्री भी शामिल होंगे।

रेज़ांग ला पर भी हुई थी घुसपैठ की कोशिश -

मंगलवार को भी चीन के 50 जवानों की ओर से रेजांग ला में घुसपैठ की कोशिश की गई थी लेकिन भारतीय सेना के सामने आ जाने से रेजांग ला पर चीन के कब्जे की कोशिश नाकाम हो गई थी।


उल्टा चीन ने फायरिंग का आरोप लगाया -

चीन ने बीते दिनों भी भारतीय सीमा में घुसपैठ के दौरान फायरिंग कर भारतीय सैनिकों को डराने की कोशिश थी। इसके बाद उसने भारत पर आरोप लगाया कि भारत ने फायरिंग की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने इस आरोप को झूठा बताया है।


रूस में भी नहीं माना चीन -

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में रूस का दौरा किया था जहां चीनी रक्षा मंत्री से उन्होंने दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर चर्चा की थी। लेकिन वह बैठक बेनतीजा निकली और अब तक सीमा के हालात संवेदनशील बने हुए हैं।

रूस दौरे पर हैं एस जयशंकर -

विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस समय रूस के दौरे पर हैं जहां वे भी चीनी विदेश मंत्री से सीमा विवाद पर चर्चा करेंगे। अपने रूस दौरे से पहले एक बयान में विदेश मंत्री ने कहा था कि सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

DRDO का 'अन्वेष' लॉन्च, ISRO ने एक साथ 16 पेलोड स्पेस में भेजे
सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट