प्रियंका गांधी ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर फैलाया था झूठ, twitter पर मिला चौंकाने वाला जवाब

नए संसद भवन यानी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस अकसर केंद्र सरकार को घेरती रही है। कांग्रेस इसकी लागत बढ़ा-चढ़ाकर 20000 करोड़ तक बताती रही है। इस पर सोशल मीडिया पर उसे करार जवाब मिल रहा है।
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 29, 2021 10:14 AM IST

नई दिल्ली. सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की लागत को लेकर अकसर केंद्र सरकार को घेरने में लगी कांग्रेस की अब सोशल मीडिया पर फजीहत हो रही है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी से लेकर राहुल गांधी, पी चिदंबरम तब इसकी लागत 20000 करोड़ तक बताते रहे हैं, जबकि सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि इस प्रोजेक्ट पर करीब 1,289 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

प्रियंका गांधी को मिला ये जवाब
प्रियंका गांधी ने 10 मई को एक tweet किया था। इसमें भी दोनों प्रोजेक्ट की लागत 20000 करोड़ रुपए बताई गई थी। अब जबकि सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 1289 करोड़ है, तो वे लोगों के निशाने पर आ गई हैं। twitter पर सोशल तमाशा(@SocialTamasha)पर जवाब में लिखा गया-सेन्ट्रल विस्टा पर 20 हजार करोड़ो का झूठ फ़ैलाने वालो, तेरा मुंह हुआ काला। इसे प्रियंका गांधी को टैग किया गया है।

pic.twitter.com/1GDrpz5B0i

सरकार ने बताया आंकड़ा
सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि करीब 971 करोड़ रुपये खर्च करके नए संसद भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके अक्टूबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, 608 करोड़ रुपये की लागत से सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का रीडेवलपमेंट किया जा रहा है। इसे नवंबर 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
अब तक इन 2 परियोजनाओं पर यानी नए संसद भवन पर 238 करोड़ रुपये और सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के रीडेवलपमेंट पर 63 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इन 2 परियोजनाओं पर होने वाली अनुमानित लागत 1,289 करोड़ रुपये है।


इससे पहले भी विपक्षी दल इस प्रोजेक्ट को लेकर झूठ फैलाते रहे हैं

pic.twitter.com/kbKcDYDDId

 

Share this article
click me!