
CHANDIGARH Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत चंडीगढ़ संसदीय सीट से कांग्रेस के मनीष तिवारी जीत गए हैं। उन्होंने 2504 वोटों के अंतर से यह सीट बीजेपी से छीनी। उन्हें कुल 216657 मिले। 2014 और 2019 में इस संसदीय सीट से भाजपा नेता और एक्ट्रेस किरण खेर सांसद थीं। लेकिन इस बार भाजपा ने किरण का टिकट काटकर संजय टंडन को मौक़ा दिया था। लेकिन वे बीजेपी की जीत को कायम नहीं रख सके। उन्हें 214153 वोट मिले हैं।
चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- फिल्म अभिनेत्री और भाजपा प्रत्याशी किरण खेर ने 2019 का लोकसभा चुनाव जीता था
- 2019 में किरण खेर ने अपनी कुल प्रॉपर्टी की कीमत 47 करोड़ बताई थी, कर्ज 62 लाख
- चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव 2014 का परिणाम भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के पक्ष में था
- किरण खेर ने 2014 में अपनी कुल दौलत 33 करोड़ शो की थी, कर्ज 18 लाख रु. था
- 2009 में चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा, विनर बने थे पवन कुमार बंसल
- पवन कुमार बंसल के पास 2009 के लोकसभा चुनाव में कुल संपत्ती 3 करोड़ रु. थी
- चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव 2004 का परिणाम कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल के हक में था
- 2004 के लोकसभा इलेक्शन में पवन कुमार बंसल के पास कुल दौलत 1 करोड़ रु. थी
नोटः चंडीगढ़ संसदीय चुनाव 2019 में 646729 मतदाता थे, जबकि 2014 में 615214 वोटर थे। चंडीगढ़ की जनता ने 2019 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार किरण खेर को 231188 वोट देकर सांसद बनाया था। कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल 184218 वोट पाकर दूसरे नंबर पर थे। हार का अंतर सिर्फ 46970 वोट था। वहीं, चंडीगढ़ चुनाव 2014 में जनता ने भाजपा उम्मीदवार किरण खेर को अपना नेता चुना था। किरण खेर को 191362 वोट, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल को 121720 वोट मिला था।
पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.